Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रेरक व्याख्यान

Updated on Friday, May 01, 2026 12:57 PM IST

दिनांक 29-04-2026 को श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्यालय, सेक्टर 43-बी, चंडीगढ़ में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका एवं कैंसर कम्यूनिटी लीडर श्रीमती मीनू गिरधर ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोगमुक्त जीवन जीने के महत्व के बारे में संबोधित किया।

यह कार्यक्रम संजीवनी लाइफ बियॉन्ड कैंसर स्वयंसेवी संस्थान के तत्वावधान में, जिसकी अधिकृत इकाई पीजीआई चंडीगढ़ के ऑन्कोलॉजी विभाग में स्थित है, संस्थापक श्रीमती रूबी अहलुवालिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 44 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

व्याख्यान में संतुलित आहार, प्रतिदिन कम से कम 5 मिनट प्राणायाम या गहरी श्वास का अभ्यास, जंक फूड और अत्यधिक तैलीय भोजन से परहेज, शरीर में पर्याप्त जल की मात्रा बनाए रखना, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचना तथा आउटडोर खेलों में भाग लेने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। साथ ही छात्रों को अपने परिवार के सदस्यों को शराब और तंबाकू जैसे व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया।

छात्रों ने पूरे सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी सही ढंग से दिए। अंत में, श्रीमती रूबी अहलुवालिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘मनबावरा’ कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी एंजल को पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल श्री कमलदीप सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती बीनू सूद की विशेष उपस्थिति रही, जिनका कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 
 
Readers' Comments
KOMILA RAWAT 5/1/2026 5:48:20 PM

Very nice

KOMILA RAWAT 5/1/2026 5:48:01 PM

Very nice

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X