Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

आम जनता से करें सीधा संवाद, राहुल गांधी ने कांगड़ा में तीन राज्यों के कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दिए संगठन की मजबूती के टिप्स

Updated on Friday, May 01, 2026 19:26 PM IST

कांगड़ा : कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष पूरी स्वतंत्रता से कार्य करें, वीआईपी कल्चर छोडक़र आम जनता से सीधे संवाद करें, धरातल पर मेहनती कार्यकर्ताओं को पहचानें। मेहनती कार्यकर्ताओं के साथ मेहनती जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा, यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांगड़ा के गुप्त गंगा में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला के समापन में पहुंचने पर कहा। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्यों के करीब 80 जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। राहुल गांधी ने संगठन की मजबूती के लिए आयोजित की गई इस कार्यशाला के आयोजन को सफल बनाने में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और बूथ चलाने वाला सच्चा कार्यकर्ता है। कांग्रेस पार्टी को संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष एक महत्त्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा पद है। अगर इस पद पर एक सच्चा और ईमानदार व्यक्ति कार्य करेगा, तो वह अपने जिला के हर बूथ पर मौजूद सच्चे कार्यकर्ता की पहचान कर सकेगा। कांग्रेस जिला अध्यक्षों को उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत संगठन मजबूती के लिए पूरी स्वतंत्रता से कार्य करने का अधिकार होगा।


बेहतर कार्य करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्षों को पार्टी में और बड़े पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी और बूथ पर मौजूद सच्चे ईमानदार कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें भी पूरा सम्मान मिलेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्षों से उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने अपने समस्त कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वह धरातल पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानें और उनके अनुसार उनका समाधान करें। जिला संगठन के सभी पदों की तैनाती जिला अध्यक्ष पूरी स्वतंत्रता से करेंगे। राहुल गांधी ने कहा जिला अध्यक्ष एक जज की तरह कार्य करें, न कि एक वकील की तरह। पार्टी की मजबूती के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारा हर बूथ मजबूत हो और इसके लिए एक ही मंत्र है, ईमानदार कार्यकर्ता की पहचान कर उसे पूरी जिम्मेदारी दी जाए और धरातल पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए। राहुल ने अपने करीब साढ़े चार घंटे के ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने के टिप्स भी दिए। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब मीडिया के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाए।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X