Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

जयराम बोले, सुक्खू की बेबसी और व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा जनता के सामने आया

Updated on Friday, May 01, 2026 19:38 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा बार-बार अलापा जा रहा व्यवस्था परिवर्तन का राग अब धरातल पर पूरी तरह बेअसर और खोखला साबित हो रहा है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आ रही भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की खबरें दे रही हैं। कांगड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार को धर्मशाला से जारी प्रेस बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए पूछा है कि क्या यही वह विश्व स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था है जिसका सपना मुख्यमंत्री जनता को दिखा रहे थे, जहां अस्पतालों के महत्वपूर्ण विभागों पर ताले लटके हैं और गरीब मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।


उन्होंने कहा, कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज की हृदय विदारक स्थिति सरकार के दावों की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है, जहां कार्डियोलॉजी जैसे संवेदनशील विभाग की ओपीडी पर ताला लटका होने के कारण दूर-दराज से आए हृदय रोगी, जिनमें बुजुर्ग महिलाएं और गंभीर बीमार शामिल हैं, बिना जांच और दवा के वापस लौटने को विवश हो रहे हैं। यह विडंबना ही है कि एक तरफ सरकार करोड़ों रुपये कैथ लैब पर खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते ओपीडी ही बंद पड़ी है, जिससे जनता का पैसा और स्वास्थ्य दोनों दांव पर लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के धर्मशाला मंथन शिविर पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि पता नहीं इनके नेता राहुल गांधी किसको क्या मार्गदर्शन करके चले गए कि अब इनके ही पार्टी के नेता कह रहे हमें तो अंदर घुसने तक नहीं दिया और कार्यकर्ता बाहर मिलने का इंतजार करते रह गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इनकी पार्टी के नेता ही सीरियस नहीं लेते हैं और वो क्या सोच रखते हैं ये दुनिया ने देखा है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। यही कारण है वो आये और मौज़ मस्ती करके निकल गए। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मोर्चे पर भी सरकार की स्थिति बेहद शर्मनाक है, जिसका खुलासा ठियोग पानी घोटाले के रूप में हुआ है। ठियोग उपमंडल में पिछले साल जल संकट के दौरान जनता की प्यास बुझाने के नाम पर करीब 1.13 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें विजिलेंस ने नौ अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया है।


इस घोटाले की परतें इतनी गहरी हैं कि रिकॉर्ड में जिन टैंकरों के नंबर दिखाए गए थे, वे वास्तव में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के निकले, जिससे साफ पता चलता है कि बिना किसी काम के फर्जी बिल बनाकर सरकारी खजाने को सरेआम चूना लगाया गया। आश्चर्य तो इस बात का है कि उन गांवों में भी पानी की आपूर्ति के फर्जी बिल बनाए गए जहां सडक़ मार्ग तक नहीं है, और बिना निविदा प्रक्रिया के पसंदीदा ठेकेदारों को काम सौंपकर उन्हें लाखों का भुगतान किया गया। भ्रष्टाचार का आलम यह रहा कि लेलू पुल से साफ पानी भरने की शर्तों को दरकिनार कर ठेकेदारों ने नालों का गंदा पानी लोगों को सप्लाई कर दिया, जिससे जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता और एसडीएम कार्यालय तक के अधिकारी संदेह के घेरे में हैं, जिन्होंने बिना भौतिक सत्यापन के भुगतान की फाइलें आगे बढ़ाईं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो सरकार पहले से चल रहे संस्थानों को बंद करने में व्यस्त रही, अब वह चल रहे अस्पतालों में ताले लटकने की नौबत आने पर भी मौन साधे हुए है।


मुख्यमंत्री की बेबसी और व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है, क्योंकि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में ही राज्य विकास के पैमाने पर कई वर्ष पीछे धकेल दिया गया है। जब राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेजों में से एक टांडा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी हो और ठियोग जैसे संवेदनशील इलाकों में पानी के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा हो, तो सरकार की नीयत और नीति दोनों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि जनता में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है, और यह स्पष्ट है कि यदि सरकार ने केवल विज्ञापनों और नारों के बजाय धरातल पर सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में उसे जनता के कड़े विरोध और जवाबदेही का सामना करना पड़ेगा। ठियोग का करोड़ों का पानी घोटाला और टांडा की ठप पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं सुक्खू सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के दावों की कड़वी सच्चाई को बयां कर रही हैं, जहां आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है और व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देने जा रही है क्योंकि ये व्यवस्था परिवर्तन का ये दौर किसी को भी रास नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू की जिद्द ने व्यवस्था परिवर्तन के बजाय व्यवस्थाओं का पतन कर दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X