Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

Updated on Sunday, May 03, 2026 16:49 PM IST

चंडीगढ़ : रविवार सुबह चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए ऐसा रूप दिखाया कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। सेक्टर 37-38 की डिवाइडिंग रोड पर तेज आंधी-तूफान के चलते एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया, जिससे एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। कुछ देर बाद संबंधित विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और सड़क को बहाल करने का काम शुरू किया। मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ था, जो सुबह के समय पूरी तरह सही साबित हुआ। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।


मई में मौसम का यू-टर्न:
भोर होते ही आसमान में घने और काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। लंबे समय से चंडीगढ़ में रहने वाले लोग भी मई महीने में ऐसे मौसम को असामान्य मान रहे हैं।


आंधी-बारिश का असर:
तेज हवाओं और बारिश के चलते सेक्टर-39 स्थित मौसम विभाग के पास अनाज भवन के बाहर एक स्ट्रीट लाइट पोल जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसके अलावा कई इलाकों में पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हुए।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक चंडीगढ़ में 19.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मोहाली में करीब 19 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 17.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मई में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा।
तेज हवाओं और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बिजली विभाग (सीपीडीएल) की ओर से जारी संदेश में बताया गया कि तेज हवाओं के चलते सप्लाई बाधित हुई है। टीमों द्वारा आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X