Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

पंजाब

मरहूम कलाकार जसविंदर भल्ला के जन्मदिन के अवसर पर चौक का नामकरण

Updated on Monday, May 04, 2026 21:22 PM IST

चंडीगढ़, / एस.ए.एस. नगर : पंजाबी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार, प्रोफेसर और कॉमेडियन डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला की याद को समर्पित एक विशेष समारोह आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ऑडिटोरियम, सेक्टर-62, मोहाली में आयोजित किया गया। इस मौके पर “डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला चौंक” का नींव पत्थर रखा गया, जिसका उद्घाटन मोहाली क्षेत्र विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया। साथ ही, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद की उपस्थिति में पहला “डॉ. भल्ला मेमोरियल लेक्चर” भी करवाया गया।

इस समारोह में पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों, श्रम, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान “विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में कला, रंगमंच और सिनेमा की भूमिका” (Role of Art, Theatre and Cinema in Personality Development of Students) विषय पर मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने अपने विचार साझा किए।

अपने संबोधन में श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के माध्यम से शिक्षा, कला और मनोरंजन के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी शख्सियतों को यादगार बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया है, आने-जाने वाले लोग हमेशा उन्हें याद करेंगे।

मरहूम के प्रिय मित्र बाल मुकंद शर्मा, चेयरमैन पंजाब फूड कमिशन की मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री सौंद ने कहा कि वे पंजाब के सभी कॉमेडियन कलाकारों जैसे मेहर मित्तल, जसपाल भट्टी और डॉ. जसविंदर भल्ला की याद में एक विशाल ऑडिटोरियम बनाने के लिए गमाडा के अधिकारियों और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान से चर्चा करेंगे।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि जसविंदर भल्ला जैसी हस्तियां हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके नाम पर चौक का नामकरण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महान कलाकारों की याद को हमेशा जीवंत रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस मौके पर डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला की पत्नी श्रीमती परमदीप कौर भल्ला, पुत्र पुखराज भल्ला, बाल मुकंद शर्मा (चेयरमैन फूड कमिशन), अमरपाल सिंह (चेयरमैन, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड), पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारी, गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल, गायक शैरी मान के अलावा पंजाबी इंडस्ट्री के अन्य कलाकार, गायक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, कला प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X