Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गांव साधोवाल में 43.22 लाख रुपये की लागत से बने मुख्यमंत्री खेल मैदान को किया लोक अर्पित

Updated on Tuesday, May 05, 2026 18:49 PM IST

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सही दिशा की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव साधोवाल में 43.22 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुख्यमंत्री खेल मैदान का आज पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रिबन काटकर लोक अर्पित किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान केवल खेलने की जगह नहीं होते, बल्कि ये अनुशासन, स्वस्थ जीवन और टीम वर्क की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। इन खेल मैदानों के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तर की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना तथा अपने गांव और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए ऐसे खेल मैदान युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी सेहत को तंदुरुस्त रखें।

इस अवसर पर गांव साधोवाल की पंचायत, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, खेल प्रेमियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। गांव वासियों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह खेल मैदान गांव के लिए एक बड़ी सौगात है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

अंत में डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान की देखभाल और सुव्यवस्थित प्रबंधन को सुनिश्चित बनाया जाए, ताकि युवा इसका पूरा लाभ ले सकें।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X