Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

पंजाब

पंजाब में आतंकी हमला : जालंधर BSF हेडक्वार्टर पर IED धमाका और अमृतसर आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक

Updated on Wednesday, May 06, 2026 11:20 AM IST

पंजाब में मंगलवार रात दो अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमलों से हड़कंप मच गया। जालंधर में BSF फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में IED ब्लास्ट हुआ, जबकि अमृतसर में आर्मी कैंप खासा के गेट पर ग्रेनेड फेंका गया। इन घटनाओं की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने ली है।

जालंधर : स्कूटी में आईईडी धमाका, DIG का परिवार निशाने पर
जालंधर के पीएपी चौक के पास रात करीब 7:57 बजे फुटपाथ पर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ।

हमले का तरीका: सीसीटीवी फुटेज और सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध युवक पैदल आया और स्कूटी के पास पॉलिथीन में लिपटा पैकेट छोड़कर भाग गया, जिसके कुछ सेकंड बाद ही विस्फोट हो गया।

धमकी भरी पोस्ट: KLA ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह 'ऑपरेशन नवा सवेरा' का हिस्सा है और DIG संदीप गोयल व उनका परिवार उनके निशाने पर है।

हिरासत: पुलिस ने स्कूटी के मालिक के बेटे और कुरियर बॉय गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया है। गुरप्रीत के पिता, जो खुद एक पूर्व फौजी हैं, ने अपने बेटे को बेगुनाह बताया है।


अमृतसर : आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक
जालंधर ब्लास्ट के कुछ घंटों बाद रात करीब 11 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप पर भी हमला हुआ।

वारदात : बाइक सवार दो नकाबपोशों ने कैंप के गेट नंबर 5 और 6 के पास विस्फोटक फेंका।

नुकसान: धमाके के कारण दीवार पर लगी टीन शेड गिर गई और दीवार को मामूली नुकसान पहुँचा है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

 

जांच और सुरक्षा अलर्ट
मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर दौरे से ठीक पहले हुई इन वारदातों ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। फॉरेंसिक टीमें और एनआईए (NIA) जैसी एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार, शुरुआती जांच में स्कूटी में आग लगने के बाद विस्फोट की बात सामने आई है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X