Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

Panchayat Elections : आज से शुरू होगा सियासी दंगल, इस डेट तक भरे जाएंगे नामांकन

Updated on Thursday, May 07, 2026 18:15 PM IST

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी महादंगल के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में राज्य की 3754 पंचायतों में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है। इस बार के चुनावों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में यह भी देखने को मिला है कि सरकारी संस्थाओं से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी भी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपनी दावेदारी साबित कर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।


इस बार 31182 पदों के लिए यह चुनाव होने जा रहे हैं। मैदानी हकीकत की बात की जाए, तो जिला परिषद के सहित पंचायत स्तर पर राजनीतिक आकाओं के इशारे पर ही प्रधान-उपप्रधान तक के उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पंचायत स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय हैं। हालांकि नामांकन प्रक्रिया सात, आठ और 11 मई को पूरी होगी, लेकिन बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों ने कांग्रेस और भाजपा के खेल को जरूर बिगाड़ दिया है। पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में कुल 31214 पदाधिकारियों का चुनाव होना है, जिसमें 21678 पंचायत सदस्य, 3754 पंचायत प्रधान और उपप्रधान, 1769 पंचायत सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।


सत्ता का सेमीफाइनल तय करेगा विधानसभा की राह
राज्य की 3754 पंचायतों में होने वाले यह चुनाव राज्य की सत्ता का सेमीफाइनल माने जाते हैं और इन चुनावों में जीत विधानसभा का रास्ता साफ कर देती है। उधर, राजनीतिक दलों से नाराज राज्य के कई बड़े नेता राजनीति में अपनी साख बचाए रखने के लिए सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में इन चुनावों में रूठों को मनाने का भी भरसक प्रयास हो रहा है।


10 से तीन बजे तक नामांकन
सात, आठ व 11 मई को नामांकन प्रक्रिया होगी। वहीं, 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने का समय 14 व 15 मई को रहेगा। 15 मई को नाम वापसी के तुरंत बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। राज्य में 26 मई को प्रथम चरण का मतदान, 28 मई को द्वितीय और 30 मई को तृतीय चरण का मतदान होगा। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबर के परिणाम उसी समय निकाले जाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X