Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

नगर निगमों में कांग्रेस की सुपर टीम ने संभाला मोर्चा, पालमपुर में उपमुख्यमंत्री ने अलग-अलग वार्डों में की बैठकें

Updated on Sunday, May 10, 2026 20:19 PM IST

शिमला : प्रदेश के चार नगर निगमों में चुनावी प्रचार अभियान भी अब जोर पकडऩे लगा है। सरकार के मंत्रियों ने अलग-अलग निगमों में डेरा जमा लिया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी प्रचार की कमान संभाल ली है और पालमपुर से इसकी उन्होंने शुरुआत भी शनिवार से कर दी है। बहरहाल प्रचार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लेकर भी चुनाव समिति ने पूरा खाका तैयार कर लिया है और आगामी दिनों में सियासत भी पूरी तरह से गर्माने वाली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चारों नगर निगमों में पार्टी की जीत का झंड़ा बुलंद करने के लिए पूरी रणनीति बना ली है। इसके तहत शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रचार अभियान में कूद पड़े हैं और इसकी शुरुआत उन्होंने पालमपुर नगर निगम से की है।


डिप्टी सीएम ने निगम के अलग-अलग वार्डों में शनिवार को पब्लिक मीटिंग्स की है। रविवार के दिन भी वह पालमपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। नगर निगम सोलन में मंत्रियों ने डेरा जमा लिया है और शनिवार को संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने भी बैठक कर चुनाव और प्रचार अभियान को लेकर रणनीति बनाई है।


धर्मशाला में चंद्र कुमार, मंडी में विक्रमादित्य सिंह
धर्मशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार समेत पार्टी के विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। उधर, नगर निगम मंड़ी में प्रभारी के तौर पर तैनात पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बैठकें की है। साथ ही चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है।


वार्ड स्तर पर प्रभारियों की तैनाती
प्रदेश की सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे चुनावों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जमीनी स्तर पर रणनीति को तैयार किया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने वार्ड स्तर पर गठित प्रचार समितियों में तीन से चार लोगों को शामिल किया है। वार्ड स्तर पर भी प्रभारियों की तैनाती कर चुनाव को लेकर जोरदार घेराबंदी की है।


नगर निगम में प्रचार अभियान तेज
चारों नगर निगम में प्रचार अभियान को तेज करने के लिए आगामी दिनों में कांग्रेस के और वरिष्ठ नेता भी मैदान में आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति ने इस पर मंथन करने के बाद पूरी योजना भी तैयार कर ली है, जिससे चारों नगर निगमों में प्रचार अभियान के तेज होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी आगामी दिनों में बढ़ जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X