Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल समेत इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार

Updated on Sunday, May 10, 2026 20:25 PM IST

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में 11 और 12 मई को मौसम अधिक खराब रह सकता है, जबकि हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में 12 और 13 मई को छिटपुट ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इन पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटों के भीतर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के राज्यों, विशेषकर केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना है। लक्षद्वीप में भी रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। एक तरफ जहां बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। राजस्थान और गुजरात में 10 से 14 मई के दौरान, जबकि पूर्वी राजस्थान में 13 मई तक गर्म हवा के चलने की संभावना है।


पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 12 से 14 मई के बीच गर्मी का तीखा असर देखने को मिलेगा। शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक था। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में 11 से 13 मई के बीच शाम या रात के समय हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।


मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और तेज हवाओं को देखते हुए कृषि क्षेत्र के लिए परामर्श जारी किया है। पहाड़ी राज्यों के फल उत्पादकों को सुझाव दिया गया है कि वे अपने बागानों को ओलों से बचाने के लिए ‘हेलनेट’ का प्रयोग करें। साथ ही, तेज हवाओं के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने और कटी हुई फसलों को ढककर रखने की सलाह दी गई है। तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर मछुआरों को 15 मई तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के विशिष्ट हिस्सों में न जाने की हिदायत दी गई है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X