Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान के भाई ने भाजपा का दामन थामा, नायब सिंह सैनी और सुनील जाखड़ ने किया स्वागत

Updated on Monday, May 11, 2026 19:35 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने पार्टी की सदस्यता ली। पंजाब भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ज्ञान सिंह मान के पार्टी में शामिल होने का वीडिया शेयर किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी में सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान का स्वागत किया। साथ ही पंजाब भाजपा के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर लिखा गया है कि पंजाब की जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व चाहती है, जिसकी गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। पंजाब तेजी से 'मिशन 2027' की ओर बढ़ रहा है, और पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ने लगी है।
पंजाब भाजपा ने आगे कहा कि राज्य में भाजपा दिन-ब-दिन और मजबूत होती जा रही है। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी 'आप' और मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी ने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया और कहा कि भाजपा की जन-हितैषी नीतियों और विकास के विजन के कारण लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अपने ही घर के भीतर से विश्वास का कम होना यह दिखाता है कि पंजाब की जनता अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है।
इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।


सुनील जाखड़ ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भगवंत मान के चचेरे भाई ने भाजपा का दामन थामा है। आम आदमी के भ्रम में जो लोग आए थे, अब उनका भ्रम टूट रहा है। भाजपा में शामिल हुए बलजिंदर सिंह वडिंग ढाबा चलाते हैं। इनके यहां जीएसटी की रेड की गई और उनके ढाबे की रसोई बंद करा दी गई।


उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान सुन लें, पंजाब को ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे। जाखड़ ने कहा कि टीएमसी की तरह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को यहां से साफ करके भेजेंगे। अमृतसर भाजपा कार्यलय में आप के कार्यकर्ताओं ने शीशे तोड़े और गुंडागर्दी की। न ईडी की रेड रुकेगी और न सीबीआई।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X