Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

Updated on Thursday, May 14, 2026 11:11 AM IST

मंडी : ईंधन संरक्षण को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से की गई अपील का असर भी देखने को मिला है। भाजपा शासित राज्यों में सीएम से लेकर उनके मंत्रियों ने काफिले को आधा कर दिया है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि वे छोटी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते हैं। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने पहले ही अपने काफिले को कम कर दिया है। यह अच्छी बात है कि राज्यपाल ने भी अपने काफिले को कम कर दिया है। हमने मंत्रियों के वेतन में 30 फीसदी और विधायकों के वेतन में 20 फीसदी की कटौती की है। हमने वित्तीय रूप से कटौती की है। मैंने अपने काफिले का आकार भी कम करने के निर्देश दिए हैं। मेरे काफिले में छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं। हम तो तीन साल से ही खर्चा कम कर रहे हैं। प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। हमने तो बहुत पहले से ही काफिला कम कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार में फिजूलखर्ची हुई है। करोड़ों रुपये बिल्डिंग बनाने में फूंके गए। प्रदेश की संपदा को भाजपा ने लूटा है। वे जैसे तैसे प्रदेश की सत्ता में आना चाहते हैं। जनता की सेवा के पैसे रोकोगे तो कैसे हिमाचल की सत्ता में आओगे।


उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से मिलने वाले पैसे जो हमें नहीं मिले हैं, हिमाचल भाजपा के नेताओं में हिम्मत नहीं है कि केंद्र से इस बारे में सवाल पूछें। जहां तक हमारी बात है तो प्रदेश के हित में हम इसे उठाते रहेंगे। कांग्रेस सरकार में प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।प्रदेश को हमने आर्थिक तौर पर मजबूत किया है। आने वाले 6 से 8 महीने में इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।


दूसरी ओर, पीएम मोदी की सोने के आभूषण खरीदारी में कटौती किए जाने वाले बयान पर सीएम सुक्खू ने कहा कि शादी-विवाह हमारी संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे शुभ अवसरों पर परिवार अपने सामर्थ्य के अनुसार आभूषण खरीदकर बेटी को स्नेह, शगुन और आशीर्वाद के रूप में भेंट करते हैं। देशभर में ज्वेलरी उद्योग से जुड़े लाखों कारीगरों, कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों की आजीविका भी इसी पर निर्भर है। मेरा आग्रह है कि प्रधानमंत्री अपने सोना न खरीदने संबंधी सलाह पर पुनर्विचार करें क्योंकि इससे सामाजिक परंपराओं और रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा।


निकाय चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि मंडी के भाइयों और बहनों ने संकल्प लिया है कि इस बार वे एकजुट होकर कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएंगे और निकाय चुनाव में भी कांग्रेस की मजबूत सरकार जीत हासिल करेगी।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X