Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मत्स्य निर्यात को बढ़ावा देने के उपायों पर की चर्चा

Updated on Thursday, May 14, 2026 20:32 PM IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात की और देश के मत्स्य निर्यात को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने देश के मछुआरों की आय बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। गोयल ने मत्स्य मंत्री के साथ सह-अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

गोयल ने कहा, "हमने इस क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता भी दोहराई।"

इससे पहले रंजन सिंह ने कहा था कि भारत के समुद्री खाद्य निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण अमेरिका के अलावा अन्य बाजारों में बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने बाजार और उत्पादों में विविधता बढ़ाने के साथ-साथ कड़े नियामकीय अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें एंटीबायोटिक प्रतिबंधों का पालन और ट्रेसबिलिटी सिस्टम को मजबूत करना भी शामिल है।

हाल ही में जारी समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड 72,325.82 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इस दौरान निर्यात की मात्रा 19.32 लाख मीट्रिक टन रही।

फ्रोजन झींगा इस वृद्धि का सबसे बड़ा आधार बना रहा। इससे 47,973.13 करोड़ रुपए की कमाई हुई, जो कुल निर्यात आय का दो-तिहाई से अधिक है।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अनुसार, झींगा निर्यात की मात्रा में 4.6 प्रतिशत और मूल्य में 6.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे समुद्री उत्पाद निर्यात में इसकी मजबूत हिस्सेदारी बनी रही।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अमेरिका भारत के समुद्री उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना रहा, जहां कुल आयात 2.32 अरब डॉलर रहा। हालांकि, अमेरिका को होने वाले निर्यात में मात्रा के लिहाज से 19.8 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 14.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण पारस्परिक शुल्कों का प्रभाव बताया गया।

हालांकि, चीन, यूरोपीय संघ और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों जैसे वैकल्पिक बाजारों में मजबूत वृद्धि से इस गिरावट की भरपाई हुई।

भारत के दूसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य चीन को निर्यात मूल्य में 22.7 प्रतिशत और मात्रा में 20.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी

: भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी

मलेरिया वैक्सीन की कीमत में 40 फीसदी की कटौती, 10 लाख और बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच

: मलेरिया वैक्सीन की कीमत में 40 फीसदी की कटौती, 10 लाख और बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच

पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है”

: पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है”

यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत

: यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च

: पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च

80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

: 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

'सिर्फ प्रोडक्ट ही फेल नहीं, उससे जुड़ी कंपनियां भी फेल', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर जोरदार तंज

: 'सिर्फ प्रोडक्ट ही फेल नहीं, उससे जुड़ी कंपनियां भी फेल', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर जोरदार तंज

स्वतंत्रता का महत्व इसी में है कि मनुष्य भय और पराधीनता से मुक्त हो सके : पीएम मोदी

: स्वतंत्रता का महत्व इसी में है कि मनुष्य भय और पराधीनता से मुक्त हो सके : पीएम मोदी

पीयूष गोयल ने विकसित देशों को 100 अरब डॉलर की क्लाइमेट फाइनेंस प्रतिबद्धता की दिलाई याद, कहा- “इसका एक पैसा भी नहीं मिला”

: पीयूष गोयल ने विकसित देशों को 100 अरब डॉलर की क्लाइमेट फाइनेंस प्रतिबद्धता की दिलाई याद, कहा- “इसका एक पैसा भी नहीं मिला”

X