Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

राष्ट्रीय

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली का समझदारी से उपयोग करने की दी सलाह

Updated on Friday, May 15, 2026 16:48 PM IST

अहमदाबाद : अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं से गर्मियों के मौसम में बिजली का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की। कंपनी ने कहा कि कूलिंग उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ती है, जिससे उपभोक्ता ऊंचे टैरिफ स्लैब में पहुंच सकते हैं और बिजली बिल बढ़ सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि तापमान बढ़ने के साथ घरों में एयर कंडीशनर, पंखे, रेफ्रिजरेटर और अन्य कूलिंग उपकरणों का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है, जिससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ती है।

कंपनी ने कहा कि यदि उपभोक्ता बिजली का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, तो वे न केवल अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।

अदाणी समूह की कंपनी ने कहा, "भीषण गर्मी के दौरान बिजली की खपत आपके बिल पर बड़ा असर डाल सकती है। हम सभी उपभोक्ताओं को सलाह देते हैं कि वे बिजली का समझदारी से इस्तेमाल करें और ऊर्जा बचाने के उपाय अपनाएं, ताकि उनके बिजली बिल नियंत्रण में रहें।"

कंपनी ने आगे कहा, "छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में बड़ी बचत कर सकते हैं और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा दे सकते हैं।"

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि एयर कंडीशनर का तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस पर रखें और कूलिंग क्षमता बढ़ाने के लिए सीलिंग फैन का उपयोग करें।

कंपनी ने ऊर्जा दक्ष उपकरणों और प्रोग्रामेबल थर्मोस्टेट के इस्तेमाल की भी सलाह दी, ताकि घर में मौजूद लोगों की संख्या के अनुसार बिजली की खपत नियंत्रित की जा सके।

बिजली प्रदाता कंपनी ने कहा कि सुबह और शाम के ठंडे समय में खिड़कियां खोलकर प्राकृतिक वेंटिलेशन का फायदा उठाया जा सकता है। इससे घर के अंदर हवा का बेहतर प्रवाह बना रहता है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं को यह भी सलाह दी कि दिन के सबसे गर्म समय में सीधे सूर्य की रोशनी को रोकने के लिए पर्दों या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल करें, ताकि घर के अंदर गर्मी कम रहे।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने कहा कि अधिक ऊर्जा दक्षता रेटिंग वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने से बिजली की खपत कम की जा सकती है। साथ ही, जब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और चार्जर उपयोग में न हों, तो उन्हें प्लग से निकाल देना चाहिए।

कंपनी ने बताया कि कई उपकरण बंद होने के बाद भी बिजली की खपत करते रहते हैं, जिसे आमतौर पर 'फैंटम' ऊर्जा खपत कहा जाता है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के एक प्रवक्ता ने कहा, "बिजली की खपत का कुशल प्रबंधन घरेलू खर्च और पर्यावरणीय प्रभाव, दोनों को काफी हद तक कम कर सकता है। आदतों और व्यवहार में छोटे बदलाव समय के साथ बड़ी बचत ला सकते हैं और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा दे सकते हैं।"

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी

: भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी

मलेरिया वैक्सीन की कीमत में 40 फीसदी की कटौती, 10 लाख और बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच

: मलेरिया वैक्सीन की कीमत में 40 फीसदी की कटौती, 10 लाख और बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच

पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है”

: पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है”

यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत

: यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च

: पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च

80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

: 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

'सिर्फ प्रोडक्ट ही फेल नहीं, उससे जुड़ी कंपनियां भी फेल', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर जोरदार तंज

: 'सिर्फ प्रोडक्ट ही फेल नहीं, उससे जुड़ी कंपनियां भी फेल', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर जोरदार तंज

स्वतंत्रता का महत्व इसी में है कि मनुष्य भय और पराधीनता से मुक्त हो सके : पीएम मोदी

: स्वतंत्रता का महत्व इसी में है कि मनुष्य भय और पराधीनता से मुक्त हो सके : पीएम मोदी

पीयूष गोयल ने विकसित देशों को 100 अरब डॉलर की क्लाइमेट फाइनेंस प्रतिबद्धता की दिलाई याद, कहा- “इसका एक पैसा भी नहीं मिला”

: पीयूष गोयल ने विकसित देशों को 100 अरब डॉलर की क्लाइमेट फाइनेंस प्रतिबद्धता की दिलाई याद, कहा- “इसका एक पैसा भी नहीं मिला”

X