Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

Shimla: सेब के बगीचे में लहलहा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने 350 पौधे किए नष्ट, आरोपी फरार

Updated on Sunday, May 17, 2026 19:29 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस थाना देहा के अंतर्गत आने वाले गांव झोल्ला में पुलिस ने सेब के बगीचे के बीच अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के 350 पौधे बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया है, जबकि आरोपी मौके से फरार है।


जानकारी के अनुसार देहा पुलिस थाने की टीम हलाई गांव के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि झोल्ला गांव निवासी महेंद्र पुत्र श्यामा ने अपने सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम की खेती की हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झोल्ला गांव में महेंद्र के घर दबिश दी। वहां आरोपी की मां श्यामा मौजूद मिली। पूछताछ में उसने बताया कि उसका बेटा महेंद्र काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने गवाहों और आरोपी की मां श्यामा की मौजूदगी में घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित सेब के बगीचे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सेब के पेड़ों के बीच भारी मात्रा में अफीम के पौधे लहलहाते हुए पाए गए।


पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए 20 पौधे बतौर सैंपल सील कर लिए। इसके बाद शेष सभी पौधों को उखाड़कर जब उनकी गिनती की गई, तो कुल 350 अफीम के पौधे बरामद हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ठियोग के आदेशानुसार बरामद किए गए सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस थाना देहा में आरोपी महेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की आगामी जांच एएसआई विजय प्रकाश को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी महेंद्र की तलाश कर रही है।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X