Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

दुनिया

अमेरिकी सीनेट ने 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' को पारित किया, 'चिप्स तस्करी' को रोकना उद्देश्य

Updated on Saturday, May 23, 2026 17:44 PM IST

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने एक द्विदलीय कानून पारित किया है, जिसका उद्देश्य चीन में एडवांस्ड अमेरिकी सेमीकंडक्टरों की तस्करी को रोकना है। अमेरिका में इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि इन चिप्स का इस्तेमाल चीनी सेना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े कार्यों के लिए किया जा सकता है।

'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' नामक यह कानून रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स ने पेश किया था, जबकि डेमोक्रेटिक सीनेटर मार्क वार्नर ने इसका समर्थन किया। यह बिल ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी (बीआईएस) के भीतर एक व्हिसलब्लोअर प्रोत्साहन कार्यक्रम स्थापित करेगा, ताकि अवैध सेमीकंडक्टर निर्यात की रिपोर्टिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

 

राउंड्स ने कहा, "मुझे खुशी है कि 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' सीनेट से पारित हो गया है।" उन्होंने कहा, "अमेरिका ने अमेरिकी-निर्मित सेमीकंडक्टरों को गलत हाथों में जाने से रोकने के लिए बड़े कदम उठाए हैं, खासकर चीन के हाथों में। इसके बावजूद चीन इन चिप्स की अपने देश में तस्करी करता रहा है।"

 

राउंड्स ने चेतावनी दी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।

 

उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी गंभीर होती जा रही हैं। हमारा कानून बीआईएस की निर्यात नियंत्रण लागू करने की क्षमता को और मजबूत करेगा। इसके तहत अवैध गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्हिसलब्लोअर को इनाम देकर उन्हें आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।"

 

यह कानून अब अंतिम मंजूरी के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा जा सकेगा।

 

वार्नर ने सीनेट में हुए इस मतदान को अमेरिका के निर्यात नियंत्रण को और सख्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

 

वार्नर ने कहा, "आज सीनेट में 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' का पारित होना, हमारे निर्यात नियंत्रण तंत्र को मजबूत करने और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

 

उन्होंने आगे कहा, "चूंकि चीन अवैध नेटवर्क के जरिए अमेरिका की एडवांस्ड एआई तकनीक हासिल करने की कोशिश लगातार कर रहा है, इसलिए हमें इन उल्लंघनों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए और अधिक मजबूत उपायों की जरूरत है।"

 

इस कानून के अनुसार, बीआईएस को कानून लागू होने के 120 दिनों के भीतर व्हिसलब्लोअर द्वारा जानकारी जमा करने के लिए एक सुरक्षित सार्वजनिक मंच तैयार करना होगा। यह बिल एक "एक्सपोर्ट कंप्लायंस अकाउंटेबिलिटी फंड" भी स्थापित करेगा, जिसे निर्यात नियंत्रण उल्लंघनों पर लगाए गए जुर्माने से प्राप्त राशि से वित्तपोषित किया जाएगा।

 

इस प्रस्ताव के तहत, जो व्हिसलब्लोअर ऐसी मौलिक जानकारी देंगे, जिसके आधार पर निर्यात नियंत्रण से जुड़े मामलों में सफल कार्रवाई हो सके, उन्हें जुर्माने से मिली कुल राशि का 10 से 30 प्रतिशत तक हिस्सा इनाम के तौर पर दिया जा सकता है। हालांकि, अपने सरकारी कर्तव्यों का पालन कर रहे संघीय कर्मचारियों और आतंकवाद या प्रतिबंधों की सूची से जुड़े व्यक्तियों को यह इनाम नहीं दिया जाएगा।

 

इस कानून में व्हिसलब्लोअर की पहचान गोपनीय रखने और उनके खिलाफ किसी भी तरह की बदले की भावना से की गई कार्रवाई से सुरक्षा देने की गारंटी भी शामिल है। नियोक्ताओं को उन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने, परेशान करने या उनके साथ भेदभाव करने से रोका जाएगा, जो कानून के दायरे में रहते हुए निर्यात नियंत्रण उल्लंघनों की रिपोर्ट करते हैं।

 

इस बिल में यह भी कहा गया है कि जिन रिपोर्टों को विश्वसनीय माना जाएगा, उन पर 60 दिनों के भीतर औपचारिक जांच शुरू करना अनिवार्य होगा। जब तक जांच जारी रहेगी, व्हिसलब्लोअर को हर 30 दिनों में जांच की प्रगति से जुड़ी जानकारी (स्टेटस अपडेट) दी जाएगी।

 

राउंड्स के कार्यालय ने बताया कि रिपोर्टों में कम से कम आठ ऐसे चीनी तस्करी नेटवर्क की पहचान की गई है, जिनमें से प्रत्येक 100 मिलियन डॉलर से अधिक के लेन-देन में शामिल है। बयान में यह भी कहा गया कि कुछ प्रतिबंधित चिप्स उन चीनी संस्थाओं तक पहुंच गईं, जिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इनमें सैन्य अनुसंधान संस्थान और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।

 

हाल के वर्षों में अमेरिका ने एडवांस्ड सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर निर्यात नियंत्रण और कड़े कर दिए हैं, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटिंग और सैन्य तकनीक को लेकर अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार यह तर्क दिया है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा डिजाइन की गई उन्नत चिप्स, यदि किसी तीसरे देश के नेटवर्क के जरिए चीन तक पहुंचती हैं, तो वे चीन की रक्षा और निगरानी क्षमताओं को मजबूत कर सकती हैं।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X