Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

दुनिया

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके पर‍िवार की सुरक्षा अमेरिकी एजेंस‍ियों के ल‍िए बड़ी चुनौती, 2026 में हमले की चार बड़ी साज‍िशें

Updated on Sunday, May 24, 2026 16:33 PM IST

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बार-बार हो रहे हमले सीक्रेट सर्विस, एफबीआई और अन्य एजेंसियों के ल‍िए चुनौती बने हुए हैं। इन हमलों में स‍िर्फ राष्ट्रपति ट्रंप को ही नहीं, बल्‍क‍ि उनके पर‍िवार को भी न‍िशाना बनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में तैनात कर्म‍ियों ने 2026 में अब तक हमले की चार साज‍िशों को नाकाम क‍िया है। इनमें मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसपैठ, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी और कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग और अब 23 मई को एक बार फ‍िर व्हाइट हाउस के बाहर फायर‍िंग की घटना शाम‍िल है।

फरवरी 2026 में ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट की सुरक्षा में सेंध लगने की खबर सामने आई। अमेरिकी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट की सिक्योरिटी में सेंध लगाने के बाद, नॉर्थ कैरोलिना के एक 21 साल के लड़के को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गोली मारकर ढेर कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन लेकर आया था।

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कहा कि वह मामले की जांच के लिए सभी जरूरी रिसोर्स लगा रहा है। मृतक आरोपी की पहचान कैमरून, नॉर्थ कैरोलिना के ऑस्टिन टकर मार्टिन के तौर पर हुई।

इस‍के बाद मई 2026 में एक व्‍यक्‍त‍ि ने व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी को अंजाम देते हुए आतंक फैलाने की कोश‍िश की। यह घटना व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू के पास हुई। डिप्टी डायरेक्टर मैट क्विन के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। सादे कपड़ों में तैनात सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस के बाहरी इलाके में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसके पास हथियार होने का शक था। इसके बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया।

जब अधिकारियों ने उस व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, तो वह थोड़ी दूर भागा और फिर अचानक बंदूक निकालकर सुरक्षाकर्मियों की तरफ गोली चला दी। जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी गोली चलाई, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गया। घायल संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस गोलीबारी में एक नाबालिग राहगीर भी घायल हुआ।

इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सबसे बड़ी लापरवाही वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोज‍ित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान सामने आई।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान एक व्‍यक्‍त‍ि ने सरेआम मंच पर मौजूद ट्रंप को न‍िशाना बनाते हुए लोगों पर फायर‍िंग कर दी। घटना के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप समेत अन्य अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया।

घटना के तुरंत बाद ही सुरक्षा कर्म‍ियों ने फुर्ती द‍िखाते हुए हमलावर को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया। अधिकारियों ने संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान कैलिफोर्निया के एक 30 साल के आदमी के तौर पर की है।

इतना ही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पर भी हमले की नाकाम कोश‍िश की गई। इस हमले को आतंकवादी साजिश कहा जा रहा है। अमेर‍िकी अध‍िकार‍ियों के अनुसार, हमलावर को ईरान की एक शक्तिशाली सैन्य संस्था इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से प्रशिक्षित किया गया था। यह आतंकवादी 2020 में बगदाद में हमले में मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। अमेरिका ने जनवरी 2020 में जनरल कासिम सुलेमानी को बगदाद में मार गिराया था।

अब एक बार फ‍िर 23 मई शन‍िवार शाम व्हाइट हाउस के पास एक व्‍यक्‍त‍ि ने ताबड़तोड़ गोल‍ियां बरसाकर दहशत फैला दी। हमले के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे।

यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू एन डब्‍ल्‍यू के पास हुई, जो व्हाइट हाउस और आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के करीब का इलाका है।

सीक्रेट सर्विस के चीफ ऑफ कम्युनिकेशंस एंथनी गुग्लिएल्मी ने बयान में कहा, “शनिवार शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के पास अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी।”

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उनके अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बयान में यह भी कहा गया कि गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक भी घायल हुआ। हालांकि, अधिकारियों को कोई चोट नहीं आई।

अभी तक अधिकारियों ने हमलावर की पहचान या हमले के पीछे की वजह नहीं बताई है। घायल राहगीर की हालत के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

सीक्रेट सर्विस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बाद में और जानकारी साझा की जाएगी। एफबीआई, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग और नेशनल गार्ड समेत कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं, जबकि व्हाइट हाउस के आसपास की सड़कों को कई घंटों तक बंद रखा गया।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X