Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

दुनिया

लेबनान में हिंसा बढ़ी: तटीय शहर टायर में इजरायल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश

Updated on Thursday, May 28, 2026 13:20 PM IST

बेरुत : इजरायल की सेना ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के टायर शहर के निवासियों को इलाका खाली करने का आदेश जारी किया। सेना ने कहा कि वह इस इलाके में 'ईरान समर्थित समूह' हिज्‍बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई करेगी। आदेश में कहा गया, ''आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज) को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पड़ रही है।” आदेश में यह भी कहा गया कि कुछ इमारतों के आसपास रहने वाले लोग इलाका छोड़कर जहरानी नदी के उत्तर की तरफ चले जाएं।


इसी बीच, लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के देइर आम्स गांव में हुए इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि यह हमला हिज्‍बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था।
ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं जब दक्षिणी लेबनान में इजरायली कार्रवाई और तेज हो गई है।


शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की सिविल डिफेंस ने बताया कि ड्रोन और हवाई हमलों से क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे 29 नागरिकों को बचाकर सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये लोग दुवेइर और नबातीह कस्बों में फंसे हुए थे।
इजरायली सेना ने नबातीह के लोगों के लिए पहले दिए गए खाली करने के आदेश को फिर से दोहराया और बाद में कफरहुना, आरामता, मलिता, जरजुआ और हुमाइन अल-फौका जैसे कस्बों के लिए भी ऐसे ही चेतावनी आदेश जारी किए।


दूसरी तरफ, हिज्‍बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के ज़ौतार अल शर्किया में इजरायली सेना और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
समूह ने दावा किया कि उसने बुस्तान जत्तम के पास एक इजरायली मर्कवा टैंक पर ड्रोन हमला किया और ताललेट अल खजान तथा नदी के आसपास इजरायली सैनिकों और वाहनों पर रॉकेट, तोप और भारी हथियारों से हमला किया।


हिज्‍बुल्लाह ने यह भी कहा कि उसके लड़ाके सुबह करीब 9 बजे ज़ौतार अल शर्किया में स्काउट कॉम्प्लेक्स के पास करीब से इजरायली सैनिकों से भिड़े और हल्के और मध्यम हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे सैनिक पीछे हट गए। इसके बाद इजरायली सेना ने इलाके में भारी बमबारी की।
इसके अलावा, इजरायली युद्ध विमानों ने अब्बासियेह के प्रवेश द्वार के पास मशरूआ अल-रूज इलाके में एक इमारत पर दूसरी बार हमला किया और उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। टायर शहर के पास और रशीदियेह फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर के पास भी हवाई हमले किए गए।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च से जारी इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 27 मई तक बढ़कर 3,269 हो गई है, जबकि 9,840 लोग घायल हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X