Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

दुनिया

कांगो के लोग अकेले नहीं, डब्‍ल्‍यूएचओ उनकी मदद के लिए पूरी तरह साथ खड़ा है : टेड्रोस

Updated on Friday, May 29, 2026 15:19 PM IST

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में फैला इबोला का प्रकोप ‘बहुत जटिल’ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा कि इलाके में चल रहे संघर्ष, असुरक्षा, लोगों का पलायन, खाने की कमी और लोगों के बीच अविश्वास की वजह से बीमारी को रोकने की कोशिशें मुश्किल हो रही हैं।

टेड्रोस ने गुरुवार देर रात डीआरसी की राजधानी किंशासा पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह यहां प्रभावित लोगों को यह भरोसा दिलाने आए हैं कि ‘वे अकेले नहीं हैं’ और डब्‍ल्‍यूएचओ उनकी मदद के लिए पूरी तरह साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि डब्‍ल्‍यूएचओ की टीमें पहले से ही पूर्वी इतुरी प्रांत की राजधानी बुनिया में काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह शुक्रवार को वहां जाकर हालात का जायजा लेंगे।

टेड्रोस ने कहा कि संघर्ष और असुरक्षा इस बीमारी से लड़ने में सबसे बड़ी रुकावट हैं। उन्होंने प्रभावित इलाकों में हथियारबंद हमलों को देखते हुए फिर से युद्धविराम की अपील की। जब उनसे कुछ देशों की ओर से डीआरसी से आने वाले यात्रियों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि डब्‍ल्‍यूएचओ यात्रा प्रतिबंध लगाने की सलाह नहीं देता। उनका कहना था कि ऐसे कदम संक्रमण को सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही धीमा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “सबसे अच्छा तरीका यह है कि बीमारी जहां से फैल रही है, वहीं पर रोकथाम के उपाय मजबूत किए जाएं और लोगों को मदद दी जाए।”

टेड्रोस ने चेतावनी दी कि यात्रा प्रतिबंधों का सार्वजनिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश ईमानदारी से बीमारी की जानकारी साझा करता है और बदले में उस पर पाबंदियां लगा दी जाती हैं, तो आगे चलकर देश समय पर जानकारी देने से हिचक सकते हैं।

वहीं, कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए प्रकोप में अब तक 1,000 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 238 संदिग्ध मौतें सामने आ चुकी हैं। यह बीमारी देश के पूर्वी प्रांतों में लगातार फैल रही है।

यह डीआरसी में इबोला का 17वां प्रकोप है। लैब जांच में पता चला है कि इस बार वायरस का ‘बुंडीबुग्यो’ स्ट्रेन मिला है, जो इबोला का एक दुर्लभ प्रकार माना जाता है। डब्‍ल्‍यूएचओ ने 17 मई को इस प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। इसके बाद अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी इसे महाद्वीपीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा आपातकाल घोषित कर दिया।

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X