Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

दुनिया

मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग

Updated on Sunday, May 31, 2026 13:59 PM IST

कराची: बकरीद के बाद पाकिस्तान में बदहाली का माहौल है। आलम यह है कि सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद भी जहां-तहां मलबा फैला हुआ है। कुर्बानी के बाद बचे मांस के टुकड़े जहां-तहां बिखरे हुए हैं। मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग बकरीद के बाद पाकिस्तान में बदहाली का माहौल है। आलम यह है कि सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद भी जहां-तहां मलबा फैला हुआ है। कुर्बानी के बाद बचे मांस के टुकड़े जहां-तहां बिखरे हुए हैं। भीषण गर्मी के चलते अब इसमें सड़न पैदा हो चुकी है और भयानक बदबू उठ रही है। इस वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कुर्बानी का त्योहार बकरीद, तीन दिन तक मनाया गया है। इसके पीछे आम लोगों की लापरवाही के साथ-साथ कराची के नगर निगम का खराब प्रदर्शन भी जिम्मेदार माना जा रहा है।


कितने टन मांस के टुकड़े
सिंध सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बकरीद के बाद कुल 1,42,816 टन से अधिक पशु अवशेष डंप किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें विभाजन में 64,122 टन तो केवल पशुओं के अंग थे। बता दें कि यह केवल पाकिस्तान के एक शहर कराची का हाल है। वह भी केवल आधिकारिक आंकड़ों में।

हाल हुआ बेहाल
पहले से ही सफाई की समस्या से जूझ रहे कराची में, बकरीद के बाद हाल बेहाल है। सिंध सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड ने तीन दिनों के त्योहार के बाद सफाई अभियान चलाया जरूरत है। लेकिन अभी भी बहुत सारे रिहायशी इलाके हैं, जहां पर हालात बदतर हैं। पाकिस्तान के अखबार डान की रिपोर्ट के मुताबिक कराची के कई मोहल्लों में बकरीद खत्म होने के बाद भी कचरा फैला हुआ है। इसके चलते यहां पर तेज बदबू फैल रही है और हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। तेज गर्मी और ह्यूमिडिटी ने हालात को और बदतर बना दिया है। इसके चलते सड़क पर फैले मांस के टुकड़े सड़ने लगे हैं और बदबू फैल रही है। इसके चलते स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। यह दिखाना है कि पाकिस्तान के शहरों में साफ-सफाई की स्थिति कितनी खराब है।

लोगों में काफी गुस्सा
कुर्बानी के बाद साफ-सफाई में प्रशासन की नाकामी के चलते लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा है। इसको लेकर सियासी बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। जमात-ए-इस्लामी (जीआई) प्रमुख हाफिज नजीम उर रहमान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी नेतृत्व वाली प्रांतीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार और अक्षमता का आरोप लगाते हुए सफाई में लापरवाही बरते जाने की बात कही है। उन्होंने कहाकि सफाई के लिए यहां के लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि नगरपालिका प्रशासन के पास 43 अरब पाकिस्तानी रुपए का विशाल बजट था। उन्होंने यह भी कहाकि जिस पैमाने पर सफाई अभियान चलाए जाने चाहिए थे, उस तरह से कुछ हुआ नहीं है।

मेयर ने क्या कहा
जमीनी हकीकत से अलग, कराची के मेयर बैरिस्टर मुर्जजा वहाब ने साफ-सफाई को लेकर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहाकि साफ-सफाई की निगरानी के लिए मैंने शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया है। साथ ही नगरपालिका टीमों से कहाकि वे इसी तरह से सफाई अभियान जारी रखें। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि नगरपालिका अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कड़ी आलोचना के बीच बचाव करते हुए, मेयर ने कि मैं नगरपालिका की टीमों के साथ सड़कों पर तब तक रहा जब तक मांस के अवशेष उठाने का काम पूरी तरह खत्म नहीं हो गया।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X