Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

दुनिया

क्रिटिकल मिनरल्स पर चीन का बढ़ता दबदबा सुरक्षा के लिए खतरा: मार्को रुबियो

Updated on Wednesday, June 03, 2026 14:25 PM IST

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चेतावनी दी कि दुनिया भर में जरूरी खनिजों की सप्लाई चेन पर चीन का दबदबा बढ़ता जा रहा है, जो आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन्नत तकनीकों, रक्षा प्रणालियों और औद्योगिक उत्पादन के लिए ज़रूरी संसाधनों के मामले में बीजिंग पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए दुनिया भर में अपनी साझेदारियां बढ़ा रहा है।

अमेरिकी संसद की हाउस एप्रोप्रिएशंस सबकमेटी के सामने बोलते हुए रुबियो ने कहा कि एक ही देश में इतने महत्वपूर्ण खनिजों और उनकी प्रोसेसिंग क्षमता का केंद्रित होना अमेरिका ही नहीं, बल्कि यूरोप और एशिया के सहयोगी देशों के लिए भी बड़ी रणनीतिक कमजोरी है।

उन्होंने कहा क‍ि यह दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है और सच कहूं तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है कि किसी भी जरूरी चीज के लिए 90 प्रतिशत तक एक ही देश पर निर्भर रहना पड़े। चाहे वह आपकी इंडस्ट्रियल बेस हो, डिफेंस सिस्टम हो या टेक्नोलॉजी।

यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप प्रशासन अपनी आर्थिक और विदेश नीति में ‘क्रिटिकल मिनरल्स’ को बहुत अहम जगह दे रहा है, खासकर चीन के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच।

लिथियम, कोबाल्ट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स और ग्रेफाइट जैसे क्रिटिकल मिनरल्स इलेक्ट्रिक गाड़ियों, सेमीकंडक्टर्स, बैटरियों, टेलीकॉम उपकरणों, रिन्यूएबल एनर्जी तकनीक और आधुनिक सैन्य सिस्टम के लिए बहुत जरूरी हैं।

रुबियो ने कहा कि अमेरिका दुनिया भर के कई देशों के साथ मिलकर सप्लाई चेन को अलग-अलग जगहों पर फैलाने की कोशिश कर रहा है, ताकि कच्चे माल और उनकी प्रोसेसिंग दोनों के वैकल्पिक स्रोत तैयार किए जा सकें। उन्होंने बताया, “हमने तीन दर्जन या उससे भी ज्यादा देशों को क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में शामिल किया।”

उनके मुताबिक, अब क्रिटिकल मिनरल्स अमेरिका की कूटनीति का एक अहम हिस्सा बन गए हैं और लगभग हर अमेरिकी दूतावास में इस पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब अमेरिका की विदेश नीति में बहुत प्राथमिकता वाला बन चुका है, ताकि अलग-अलग देशों के साथ मिलकर चीन पर निर्भरता कम की जा सके।

रुबियो ने यह भी कहा कि अगर किसी एक देश पर जरूरत की चीजों के लिए बहुत ज्यादा निर्भरता हो, तो संकट के समय उसका इस्तेमाल आर्थिक दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि अमेरिका की रणनीति सिर्फ खनिज हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन देशों में प्रोसेसिंग क्षमता विकसित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जहां ये संसाधन मिलते हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर बनी हाउस सेलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष जॉन मोलिनार ने भी सप्लाई चेन को मजबूत करने और चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिशों पर जोर दिया।

रुबियो ने कहा कि इसी तरह की चिंताएं दवाइयों और अन्य क्षेत्रों में भी हैं, जहां उत्पादन बहुत ज्यादा चीन में केंद्रित हो चुका है, जिससे वैश्विक बाजार और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X