Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

दुनिया

कुवैत में हवाई यातायात फिर शुरू, ईरानी हमलों के बाद अस्थायी रोक हटाई गई

Updated on Sunday, June 07, 2026 13:58 PM IST

कुवैत के सिविल एविएशन डायरेक्टरेट ने शनिवार दोपहर बताया कि देश में हवाई यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे पहले ईरानी हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा स्थिति को देखते हुए कुवैत का एयरस्पेस कुछ समय के लिए बंद किया गया था। इस दौरान कुवैत एयरवेज और जजीरा एयरवेज की कुल 11 उड़ानों को पास के हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें से कई उड़ानों को सऊदी अरब के दम्माम और रियाद एयरपोर्ट पर भेजा गया।

एविएशन विभाग ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर “मिसाइल और ड्रोन खतरे” के चलते उठाया गया था। हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रित होने पर हवाई यातायात दोबारा सामान्य कर दिया गया।

कुवैत की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि देश का हवाई क्षेत्र सुरक्षा कारणों से दो घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। यह कदम सुबह 4:15 बजे से 6:15 बजे तक एहतियात के तौर पर उठाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला उस समय लिया गया जब देश को ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सभी उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई थी।

बयान में कहा गया कि संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद जब यह सुनिश्चित हो गया कि स्थिति नियंत्रण में है और खतरा टल गया है, तब हवाई यातायात और आने-जाने वाली उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया गया।

हवाई क्षेत्र दोबारा खुलने के बाद डायवर्ट की गई सभी उड़ानें सुरक्षित रूप से कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौट आईं। अधिकारियों ने कहा कि संचालन को उच्चतम सुरक्षा और मानकों के अनुसार फिर से सामान्य कर दिया गया है।

शनिवार को ईरान से बहरीन और कुवैत की ओर 7 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों के दागे जाने का दावा किया गया। जिसे बहरीन विदेश मंत्रालय ने इसे देश की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन और खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। मनामा ने कहा कि सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया और इसके लिए उसने अपनी और कुवैत की सेनाओं की सतर्कता की तारीफ की।

बहरीन ने ईरान से तुरंत हमले रोकने, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खोलने, समुद्री बारूदी सुरंगों की जानकारी देने और फंसे हुए 20 हजार से ज्यादा नाविकों को सुरक्षित निकलने देने की मांग की।

वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया था कि कुवैत में मौजूद दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों और बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े को निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने इसे अमेरिका की कार्रवाई का जवाब बताया है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X