Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

हरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास

Updated on Thursday, June 11, 2026 20:51 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह ग्रोहा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने फतेहाबाद के रतिया निवासी बलदेव सिंह ग्रोहा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

ग्रोहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं और फतेहाबाद जिले में पार्टी संगठन में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह वर्ष 2020 से पहले भाजपा के जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जनवरी 2024 में उन्हें लगातार दूसरी बार फतेहाबाद भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिले में उन्हें भाजपा के प्रमुख पगड़ीधारी चेहरों में गिना जाता है।

बता दें कि उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लोकसभा संयोजक के रूप में भी कार्य किया है। पार्टी संगठन में मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न दायित्व निभाने के कारण उनकी संगठनात्मक पकड़ मजबूत मानी जाती है। वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में ग्रोहा रतिया विधानसभा सीट से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे।

पार्टी ने हालांकि पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में सुनीता दुग्गल को हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि सुनीता दुग्गल भी पूर्व में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अब सरकार ने निगम की जिम्मेदारी श्री ग्रोहा को सौंपकर संगठन में उनके लंबे योगदान को मान्यता दी है।

कौन हैं बलदेव सिंह ग्रोहा
बलदेव सिंह ग्रोहा लंबे समय से भाजपा संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत मंडल स्तर से की थी और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर जिला स्तर तक पहचान बनाई। वे वर्ष 2020 से पहले फतेहाबाद भाजपा के जिला महामंत्री रहे।

संगठन में उनके बेहतरीन काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी। जनवरी 2024 में उनकी कार्यकुशलता के चलते उन्हें लगातार दूसरी बार फतेहाबाद भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वे 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के लोकसभा संयोजक की भूमिका भी निभा चुके हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बलदेव ग्रोहा रतिया (आरक्षित) सीट से भाजपा टिकट के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थे। उस समय वे जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए पूरे जिले में संगठन को मजबूत कर रहे थे। हालांकि, पार्टी ने उस समय पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया से उम्मीदवार बनाया था (जिन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था)। अब सरकार ने ग्रोहा को चेयरमैन बनाकर उनके संगठनात्मक अनुभव और निष्ठा का सम्मान किया है।

 

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X