Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

दुनिया

क्यूबा की सरकारी तेल कंपनी पर अमेरिका के नए प्रतिबंध, ऊर्जा संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप

Updated on Friday, June 12, 2026 12:47 PM IST

वॉशिंगटन : अमेरिका ने क्यूबा की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी यूनियन क्यूबा-पेट्रोलियो (सीयूपीईटी) पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने हवाना पर आरोप लगाया है कि क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार ऊर्जा संसाधनों का इस्तेमाल दमनकारी नीतियों को बनाए रखने और शीर्ष नेतृत्व को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही है। इन प्रतिबंधों के तहत सीयूपीईटी की अमेरिका में मौजूद या अमेरिकी व्यक्तियों के नियंत्रण वाली सभी संपत्तियां और हित फ्रीज कर दिए जाएंगे तथा उनकी जानकारी अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) को देनी होगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश 14404 के तहत सीयूपीईटी को प्रतिबंधित संस्था घोषित करने की घोषणा की।


रुबियो ने कहा कि क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार लंबे समय से ऊर्जा संसाधनों को दमन और भ्रष्टाचार के साधन के रूप में इस्तेमाल करती रही है। दशकों से बुनियादी ढांचे में पर्याप्त निवेश नहीं होने के कारण आम क्यूबाई नागरिक ईंधन की कमी और लगातार बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं, जबकि देश का नेतृत्व ऊर्जा संसाधनों का अपने हित में उपयोग कर रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि क्यूबा के नेताओं ने ऊर्जा की कमी के बावजूद तेल और ईंधन को दूसरे बाजार में बेचा। सेना और खुफिया एजेंसियों के लिए ऊर्जा का भंडारण किया और ऊर्जा आपूर्ति को सामाजिक नियंत्रण के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि जहां आम क्यूबाई नागरिक अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए हफ्तों इंतजार करते हैं और लगातार बिजली संकट झेलते हैं, वहीं कास्त्रो परिवार निजी जेट से यात्रा करता है इतना ही नहीं, सरकार लक्जरी पर्यटन होटलों में बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता देती है।
रुबियो ने यह भी दावा किया कि कंपनी की कुछ प्रमुख संपत्तियां वर्षों पहले अमेरिकी मालिकों से अवैध रूप से अधिग्रहीत की गई थीं।


उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन क्यूबा द्वारा ऊर्जा व्यापार के जरिए अपने भ्रष्ट एजेंडे और दमनकारी सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की क्षमता को निशाना बनाना जारी रखेगा। प्रतिबंधित संस्था के साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक रहेगी, जब तक कि ओएफएसी से विशेष अनुमति न मिली हो।
अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित संस्थाओं या क्यूबा की नामित आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विदेशी व्यक्ति, कंपनियां और वित्तीय संस्थान भी प्रतिबंधों के दायरे में आ सकते हैं। अमेरिका ने कहा कि प्रतिबंधों का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।
अमेरिका पिछले छह दशकों से अधिक समय से क्यूबा पर विभिन्न आर्थिक प्रतिबंध लागू किए हुए है, जो आधुनिक इतिहास के सबसे लंबे प्रतिबंध कार्यक्रमों में से एक माना जाता है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X