Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

दुनिया

एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लगाया फोन, तीन भारतीयों की मौत पर जमकर लगाई झाड़

Updated on Saturday, June 13, 2026 11:40 AM IST

ओमान तट पर व्यापारिक जहाज पर हमले को लेकर एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि इस तरह से व्यापारिक जहाजों पर हमले किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लगाया फोन, तीन भारतीयों की मौत पर जमकर लगाई झाड़ पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका की क्रूर हरकत को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को खरी खोटी सुना दी है। उन्होंने कहा कि समंदर में भारतीय टैंकरों पर हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने बातया कि उन्होंने मार्को रूबियो से कहा है कि कमर्शल जहाजों पर इस तरह का हमला कतई ठीक नहीं है।


बता दें कि बीते दिनों अमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले तेलल टैंकर पर अमेरिका ने हमला कर दिया था। इसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने अमेरिका की इस हरकत का कड़ा विरोध जताया है। दो दिन पहले फिनलैंड में भी एस जयशंकर ने अमेरिका की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए थे। रूस से तेल आयात को लेकर उन्होंने कहा था कि अमेरिका का दोगलेपन का रवैया अपना रहा है। उसे खुद ही नहीं पता है कि नीति में कब परिवर्तन कर दिया जाएगा। ऐसे में बिना अमेरिकी प्रभाव में आए रूस से तेल आयात जारी रहा है और आगे भी जारी रहेगा।


तड़के ही लगा दिया मार्को रूबियो को फोन
जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री ने शनिवार तड़के ही मार्को रूबियो को फोन लगाया और सख्त लहजे में कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारिक जहाजों पर हमले न्यायसंगत नहीं हैं।उन्होंने कहा कि कमर्शल शिपिंग को शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। बता दें कि हमले के बाद भारतीय चालक दल के तीन सदस्य लापता हो गए थे। बाद में उनके शव पाए गए। जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की कि तीन भारतीयों की मौत हो गई है। उनकी पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पट्नाला सुरेश के तौर पर हुई है।


किस जहाज पर किया गया था हमला
ओमान की खाड़ी में पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर पर अमेरिका ने हमला किया था। इसपर 28 सदस्यी चालक दल था। इसमें 24 भारतीय और 4 विदेशी नागरिक थे। जिनमें दो पाकिस्तानी, एक रूसी और एक यूक्रेनी नागरिक था। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं लापता सदस्यों की मौत की बाद में पुष्टि की गई।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X