Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े फायरिंग, हिमाचल के व्यक्ति की मौत

Updated on Saturday, June 13, 2026 21:00 PM IST

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित केमिस्ट मार्केट में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब पीजीआई के पास स्थित कुमार मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। जानकारी अनुसार यह दुकान लगभग 1 साल पहले ही खुली थी। इस हमले में मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास (45) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू निवासी जानकी दास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुए चुनाव में मृतक जानकी दास की पत्नी ने रोहडू के प्रधान पद के लिए जीत हासिल की थी, यह अकेला ही यहां चंडीगढ़ में रहता था और अभी हाल ही में चुनाव प्रचार करने के बाद चंडीगढ़ लौटा था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


पुलिस के अनुसार वारदात दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। तीन आरोपियों में से दो ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसे, जबकि तीसरा बाहर स्कूटी पर खड़ा रहा। दोनों हमलावरों ने चेहरे पर मास्क और टोपी पहन रखी थी, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी दुकान में प्रवेश करने के बाद करीब 20 सेकेंड तक काउंटर के पास खड़े रहे और माहौल का जायजा लेते रहे। इसके बाद उन्होंने काउंटर की आड़ में अपने हथियार लोड किए और अचानक कैशियर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस के मुताबिक ऑटोमैटिक हथियार से कईं राउंड फायरिंग की गई। पूरी घटना महज एक-दो सेकेंड में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी दलबीर सिंह, थाना सेक्टर-11 के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, जिला अपराध शाखा और ऑपरेशन सेल की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे मार्केट क्षेत्र को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर फायरिंग हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का स्थायी नाका मौजूद है। इसके बावजूद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। डीएसपी दलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस रंगदारी, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शहरभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर सेक्टर 11 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहकीकात की जा रही है, उससे पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता मामले की हर एंगल से गाहंसा से जांच की जा रही है , उन्होंने कहा कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X