Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

जो रूट बन गए टेस्ट क्रिकेट में 14 हजारी, अब सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से कितनी दूर? जानिए

Updated on Sunday, June 21, 2026 12:13 PM IST

इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। शनिवार 20 जून को रूट ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तानी कर रहे जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में 14 हजारी बन गए हैं। वह दुनिया के सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज हैं, जो इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिनके विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच रहे हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने जैसे ही लंदन के द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की चौथी पारी में दूसरा रन लिया, वैसे ही उनके टेस्ट रनों की संख्या 14000 हो गई। उनके अलावा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही 14000 रनों के पार जा सके हैं। मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 75 रन जो रूट ने बना लिए थे। इस तरह उनके रनों की संख्या 14073 है। सचिन तेंदुलकर ने 15921 रन टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट को अब सिर्फ 1,848 रन चाहिए। इसी तरह की फॉर्म में वे रहते हैं तो अगले कुछ सालों में उस रिकॉर्ड को धराशायी कर सकते हैं।

जो रूट का टेस्ट करियर
जो रूट के औसत के हिसाब से देखें तो उन्होंने 14 साल में 14000 रन बनाए हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए अभी उन्हें दो साल का वक्त लग सकता है, क्योंकि अभी भी सचिन के रनों की संख्या रूट से 1800 से ज्यादा है। शतकों के लिहाज से देखें तो रूट अभी 10 शतक सचिन से पीछे हैं। सचिन ने 51 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं, जबकि रूट अभी 41 शतक ही इस फॉर्मेट में जड़ सके हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने 51, जैक कैलिस ने 45 और रिकी पोंटिंग ने 41 शतक जड़े हैं।

जो रूट ने अब तक 165 मैचों की 302 पारियों में 26 बार नाबाद रहते हुए कुल 14073 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर इस फॉर्मेट में 262 है, जबकि औसत उनका टेस्ट क्रिकेट में 50.98 का है। रूट ने 41 शतक और 67 अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं, जबकि 15 बार वे शून्य पर भी आउट हुए हैं। 1509 चौके टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जड़े हैं। साथ ही 46 छक्के भी टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दर्ज हैं। सचिन ने 2000 से ज्यादा चौके टेस्ट क्रिकेट में जड़े हुए हैं। रूट से आगे कई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने उनसे ज्यादा चौके जड़े हैं।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X