Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

आ गया विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट का नतीजा, क्या भारतीय टीम में वापसी का रास्ता हो गया साफ? जानिए

Updated on Tuesday, June 23, 2026 14:13 PM IST

विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल पाएंगे। IPL 2026 के फाइनल के दौरान उनको चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेले थे। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जब इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था तो उसमें विराट कोहली का नाम था, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार लगा हुआ था, जिसका मतलब था कि उनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिलेगी। इसी कड़ी में विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल पाएंगे।

विराट कोहली सोमवार 22 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई पहुंचे थे, जहां उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना था। आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान विराट कोहली को चोट लगी थी, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की ओडीआई सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इंग्लैंड के दौरे के लिए वे फिट घोषित किए गए हैं। एक बार फिर से किंग कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फैंस उनके 100 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में देखना चाहते हैं।

विराट कोहली हैं एकदम फिट
दैनिक जागरण की रिपोर्ट की मानें तो सीओई में उनका फिटनेस टेस्ट कराया गया। इस दौरान स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम ने उनकी चोट की विस्तृत जांच की। इसके अलावा उनकी शारीरिक स्थिति का भी आकलन किया गया। कई तरह की जांच के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया। इस तरह उनके इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है। विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान सीरीज में नंबर तीन पर ईशान किशन खेले थे। हालांकि, दूसरे मैच में नंबर तीन पर कप्तान खेले और तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने उस नंबर पर बल्लेबाजी की थी।

आपको याद ही होगा कि विराट कोहली सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, जबकि आईपीएल 2025 के बीच में टेस्ट क्रिकेट को उन्होंने अलविदा कह दिया था। इसके बाद तमाम रिपोर्ट्स आईं कि वे टेस्ट क्रिकेट में लौट सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक इवेंट में विराट ने कहा है कि अब उनका टेस्ट करियर खत्म हो चुका है। इससे साफ है कि विराट आगे भी सिर्फ वनडे क्रिकेट भारत के लिए खेलेंगे और संभावित तौर पर वह वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक्साइटिड हैं, जो उनका आखिरी टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हो सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X