Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, कम पैसों में की घर वापसी; ऐसे हुई है हाई-प्रोफाइल ट्रेड

Updated on Tuesday, June 23, 2026 14:17 PM IST

ऋषभ पंत ने आधिकारिक तौर पर LSG का साथ छोड़ दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ वे फिर से जुड़ गए हैं। हाई प्रोफाइल ट्रेड कैसे हुई है? इसके बारे में जान लीजिए। 27 करोड़ रुपये उनकी सैलरी इस सीजन थी, जो अगले सीजन में कम होगी।
IPL 2026 को खत्म हुए अभी कुछ ही सप्ताह गुजरे हैं, लेकिन इस बीच ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ दिया है। आधिकारिक तौर पर उन्होंने कम पैसों में घर वापसी कर ली है। एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड आईपीएल 2027 से कई महीने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई है। दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव को एलएसजी को सौंप दिया है, जबकि लखनऊ ने ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर दिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स यानी डीसी में वापसी के लिए तैयार हैं, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी के लिए अगले सीजन में खेलेंगे। यह IPL के इतिहास की सबसे बड़े प्लेयर ट्रेड में से एक है। पंत उस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं, जहां उन्होंने 2016 और 2024 के बीच नौ सीजन बिताए थे, जिसमें उन्होंने 111 मैच खेले – जो DC के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा मैच हैं। वे दिल्ली की टीम के कप्तान भी रहे थे।

लगभग एक दशक तक फ्रेंचाइजी के जाने-माने चेहरों में से एक, उन्होंने 2021 से 2024 तक चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की। बता दें कि IPL 2025 प्लेयर ऑक्शन में, पंत को LSG ने रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। यहां तक कि 2026 के लिए भी उन्हें इसी रकम में रिटेन किया गया है, लेकिन अब डीसी के साथ हुई ट्रेड के बाद उनकी सैलरी में भारी कटौती हुई है। पंत 15 करोड़ रुपये की कीमत पर डीसी में शामिल हुए हैं।

कुलदीप की फीस है बरकरार
वहीं, कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ पांच सीजन बिताए हैं और वह बहुत सफल भी रहे, लेकिन कुछ समय से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। अब वे एलएसजी में शामिल हुए हैं। 2022 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी में आने के बाद से, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ने 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं और खुद को टूर्नामेंट में सबसे असरदार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक के तौर पर स्थापित किया है। भारत के टॉप व्हाइट-बॉल गेंदबाजों में से एक, कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.50 करोड़ रुपये में LSG में शामिल होंगे।

पंत ने छोड़ी कप्तानी या छीनी गई कप्तानी?
आपको बता दें, ऋषभ पंत पर एलएसजी के खराब प्रदर्शन की गाज गिरी थी। आधिकारिक तौर पर तो यह बताया गया था कि पंत ने कप्तानी छोड़ी है, लेकिन अंदरखाने बात यह थी कि पंत से कप्तानी छीनी गई थी। पंत को ही ज्यादा जिम्मेदार टीम के प्रदर्शन के लिए ठहराया गया था। मैनेजमेंट से भी उन्हें साथ नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने एलएसजी को छोड़ने का फैसला किया था और कुछ ही दिनों में ट्रेड भी कन्फर्म हो गई।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X