Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की आतिशी पारी, इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड

Updated on Sunday, June 28, 2026 12:39 PM IST

लंदन : महिला टी20 विश्व कप 2026 के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदा। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर मिली इस हार के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है।

न्यूजीलैंड से मिले 164 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने सिर्फ एक विकेट खोकर 17.2 ओवर में हासिल किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एमी जोन्स का खराब प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा। जोन्स सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद डैनी व्याट और सोफी डंकले ने मोर्चा संभाला और कीवी टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 128 रनों की अटूट साझेदारी जमाई और इंग्लैंड को धमाकेदार जीत दिलाकर लौटीं। व्याट ने अपनी दमदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ 53 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, डंकले 38 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की तरफ से एकमात्र विकेट नेन्सी पटेल को मिला।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 163 रन लगाए। टीम को कप्तान अमेलिया केर और इसाबेला गेज ने दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.6 ओवर में 70 रन जोड़े। गेज की पारी धीमी रही और वह 27 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, केर ने 34 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाए। सोफी डिवाइन ने 14 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए 30 रन बनाए।

इजी शार्प बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। वहीं, ब्रॉक हॉलिडे ने 17 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया, जबकि मेडी ग्रीन 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। सूजी बेट्स ने रनआउट होने से पहले 13 गेंदों में 19 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से डैनी गिब्सन ने 30 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि फ्रेया केम्प और लॉरेन बेल ने एक-एक विकेट चटकाया।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X