Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच

Updated on Wednesday, July 01, 2026 11:08 AM IST

सह-मेजबान मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम-16 (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली। इसके साथ ही मेक्सिको ने 40 साल बाद पहली बार वर्ल्ड कप का नॉकआउट मुकाबला जीता।

मेक्सिको की जीत में जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले हाफ में गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।

यह मेक्सिको की 1986 के बाद पहली नॉकआउट जीत है। दिलचस्प बात यह है कि 1986 में भी मेक्सिको ने मेजबानी करते हुए नॉकआउट मैच में बुल्गारिया को हराया था और तब भी स्कोर 2-0 ही रहा था।

खराब मौसम के कारण मुकाबले की शुरुआत एक घंटे देरी से हुई, लेकिन मेक्सिको ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआती 15 मिनट में गिलबर्टो मोरा, लुइस रोमो, राउल जिमेनेज और मोरा ने कई मौके बनाए।

हालांकि इक्वाडोर के जॉन येबोआह ने 18वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया।

इसके चार मिनट बाद जूलियन क्विनोनेस ने शानदार गोल कर मेक्सिको को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 30वें मिनट के बाद क्विनोनेस ने ही शानदार पास देकर राउल जिमेनेज को मौका दिया, जिन्होंने दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी।

मेक्सिको की डिफेंस भी पूरे मैच में मजबूत रही। सेसर मोंटेस और जोहान वास्केज़ ने रक्षापंक्ति को मजबूती दी, जबकि गोलकीपर राउल रैंगल ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट बरकरार रखी।

17 साल 259 दिन के गिलबर्टो मोरा भी रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गए। वह वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच शुरू करने वाले इतिहास के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड महान फुटबॉलर Pelé के नाम था, जिन्होंने 1958 में 17 साल 239 दिन की उम्र में ब्राज़ील के लिए खेला था।

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने जूलियन क्विनोनेस ने कहा, “आज सबसे ज्यादा मायने टीमवर्क रखता है। आप व्यक्तिगत रूप से तभी चमकते हैं जब टीम शानदार प्रदर्शन करे। हमें इसी सोच के साथ आगे भी लड़ते रहना है।”

अब मेक्सिको का अगला मुकाबला इंग्लैंड और कांगो डीआर के बीच होने वाले राउंड ऑफ 32 मैच के विजेता से 6 जुलाई को मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X