Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया

Updated on Thursday, July 02, 2026 17:06 PM IST

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि ग्रुप-स्टेज में साधारण प्रदर्शन के बावजूद पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2026 में खिताब का प्रबल दावेदार है। भूटिया का मानना है कि पुर्तगाल राउंड ऑफ 32 मुकाबले अपना प्रदर्शन बेहतर करेगा और क्रोएशिया को हरा देगा।

जी5 के फीफा विश्व कप 2026 कवरेज टीम के विशेषज्ञ पैनल का हिस्सा भूटिया ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि क्रोएशिया उन्हें बाहर कर पाएगा। पुर्तगाल निश्चित रूप से दावेदार है, हालांकि हमने उन्हें अब तक वैसा खेलते नहीं देखा है। लेकिन नॉकआउट स्टेज अलग होते हैं। उनमें पूरी तरह से अलग स्तर का प्रदर्शन करने की क्षमता है। मुझे लगता है कि नॉकआउट में हम पुर्तगाल का एक अलग रूप देखेंगे।"

भूटिया ने कहा, "पुर्तगाल की ताकत टीम में फैली क्षमता में है, न कि सिर्फ अपने कप्तान पर निर्भर रहने में। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही बड़ा बदलाव ला सकते हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या उनका रचनात्मक मिडफील्ड लगातार रोनाल्डो के लिए मौके बना पाएगा।"

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "पुर्तगाल का आक्रामक अंदाज जीतेगा, खासकर अगर वे तेजी से बदलाव कर सकें और अटैक कर सकें। हालांकि, एक कमजोरी एक सच्चे रक्षात्मक मिडफील्डर की कमी है जो लगातार गेंद जीत सके और खेल को रक्षात्मक से आक्रामक अंदाज में बदल सके।"

उन्होंने कहा, "उनके पास पहले से ही बहुत ज्यादा ताकत है। बेहतरीन आक्रामक मिडफील्डर, एक बेहतरीन फ्रंटलाइन, और दो फुल-बैक जिन्हें अटैक करना पसंद है। उन्हें बस पिच के बीच में किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो मिडफील्ड को स्थिर कर सके।"

पूर्व दिग्गज भारतीय फुटबॉलर ने कहा कि मौजूदा क्रोएशियाई टीम में पिछली पीढ़ियों जैसी क्वालिटी नहीं है।

उन्होंने कहा, "क्रोएशिया एक मजबूत टीम रही है जो हमेशा नतीजे पाने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेती है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि इस बार उनके पास वैसी क्षमता है। उनके पास मोड्रिक जैसे शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन उम्र उनके साथ नहीं है। उन्होंने बहुत पेस खो दी है, और उनका खेल धीमा हो गया है। अगर क्रोएशिया को इस मैच से कुछ हासिल करना है, तो लुका मोड्रिक को ज्यादा असर डालना होगा। पुर्तगाल सिर्फ रोनाल्डो पर निर्भर नहीं है, लेकिन क्रोएशिया को मोड्रिक की तरफ जरूर देखना होगा।"

पुर्तगाल और क्रोएशिया शुक्रवार की सुबह टोरंटो में राउंड ऑफ 32 में भिड़ेंगे। यह मुकाबला आधुनिक फुटबॉल के दो सबसे बड़े स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुका मोड्रिक की वजह से भी चर्चा में है। अपना छठा और संभवत: आखिरी विश्व कप खेल रहे दोनों दिग्गज अपनी टीमों को अगले राउंड में ले जाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

पुर्तगाल डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ, उज्बेकिस्तान पर 5-0 से जीत और कोलंबिया से हार के बाद अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंची है, जबकि क्रोएशिया ने इंग्लैंड से शुरुआती हार के बाद घाना और पनामा पर जीत हासिल करके राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X