Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

वैभव सूर्यवंशी को अभी और करना पड़ेगा इंतजार! अगर खेले तो टीम इंडिया के लिए खड़ी हो जाएगी समस्या

Updated on Friday, July 03, 2026 11:49 AM IST

संजू सैमसन पिछले 3 मैचों में बुरी तरह फेल हुए हैं। ऐसे में हर कोई दलील दे रहा है कि अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप थमा दी जाए और वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आगमन दर्ज करा लें। हालांकि, एक मजबूरी टीम मैनेजमेंट के सामने है, जिसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इसमें भी खराब फॉर्म के बावजूद सैमसन ही ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा होने की उम्मीद क्यों है? इसके बारे में विस्तार से जान लीजिए।


दरअसल, टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसका समाधान संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाकर ही निकला था। वही समस्या अब संजू सैमसन को बाहर करके फिर से खड़ी हो जाएगी। ऐसे में सैमसन का प्लेइंग इलेवन में रहना ही टीम मैनेजमेंट को बेहतर विकल्प लगता है। आपको याद होगा कि संजू सैमसन को टी20 विश्व कप के कई मैच मिस करने पड़े थे, लेकिन आखिरी के मैचों में उनको वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इसके पीछे की वजह थी राइट-लेफ्ट का कॉम्बिनेशन। यही समस्या इंग्लैंड दौरे पर है।


वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया तो…
आपको बता दें, अगर संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया तो भारत के सामने एक चुनौती होगी कि प्लेइंग इलेवन में टॉप 7 में 6 लेफ्ट हैडेंड बैटर हो जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर वैभव और अभिषेक शर्मा ओपन करते हैं तो दोनों ओपनर लेफ्टी होंगे। नंबर तीन पर ईशान किशन लेफ्टी होंगे। 4 पर भले ही कप्तान श्रेयस अय्यर राइटी बैटर हैं, लेकिन पांच पर तिलक वर्मा खेल रहे हैं, जो वाइस कैप्टन जरूर हैं, लेकिन लेफ्टी हैं, 6 पर शिवम दुबे हैं, वह भी लेफ्टी है और सात पर अक्षर पटेल लेफ्टी हैं। आगे हर्षित राणा राइटी हैं, लेकिन अर्शदीप सिंह (बल्लेबाजी के लिए नहीं जाने जाते) भी लेफ्टी हैं।


इसी लेफ्टी वाले तिलिस्म से बचने के लिए संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में खिलाया गया था। उस समय ईशान और अभिषेक से ओपनिंग कराई जा रही थी, जबकि नंबर तीन पर तिलक वर्मा थे, चार पर सूर्यकुमार राइटी जरूर थे, लेकिन इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और रिंकू सिंह लेफ्टी थे। बेंच पर भी अक्षर पटेल थे, जो लेफ्टी थे। कुलदीप यादव भी लेफ्टी हैं, जो ज्यादा बल्लेबाजी के लिए फेमस नहीं है। ऐसे में रिंकू सिंह को ड्रॉप करके सैमसन को टॉप पर खिलाया गया था और तिलक वर्मा को तीसरे नंबर से हटाकर पांचवें पर किया गया। 3 पर ईशान किशन खेले थे।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X