Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

Updated on Saturday, July 04, 2026 17:40 PM IST

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनमें सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वैभव को एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होने का समय दिया जाना चाहिए और उन पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। वास इन दिनों तेलंगाना टी20 लीग में पलामुरु स्ट्राइकर्स के मेंटर के रूप में भारत में हैं।

वैभव को समय देने की जरूरत: वास
चमिंडा वास ने कहा, “भारत ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार विश्वस्तरीय युवा क्रिकेटर दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी बहुत युवा हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उसे विकसित होने का समय दिया जाए। मुझे यकीन है कि उसे भारत के लिए खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। वह राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाएगा और कमाल करेगा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि उस पर दबाव न डालें।”

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली पहचान
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में पदार्पण के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2025 में शतक लगाने के बाद उन्होंने इंडिया ए और भारत अंडर-19 टीम के लिए भी विभिन्न प्रारूपों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिली।

तेलंगाना टी20 लीग की सराहना की
चमिंडा वास ने कहा कि तेलंगाना टी20 लीग जैसे टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का पहला तेलंगाना टी20 टूर्नामेंट युवाओं के लिए बेहतरीन पहल है। सभी टीमों में काफी प्रतिभा है। पलामुरु स्ट्राइकर्स में भी कई युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम के तौर पर हमारा प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन कई खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है।”

भारतीय क्रिकेट का ढांचा युवाओं के लिए आदर्श
देश की अन्य घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं की तुलना पर वास ने कहा कि भारतीय क्रिकेट का ढांचा युवा खिलाड़ियों को लगातार अवसर देने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेट ने युवाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। सिर्फ हैदराबाद ही नहीं, लगभग हर राज्य में टी20 टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। इससे खिलाड़ियों को भरपूर अनुभव और एक्सपोजर मिलता है, जो आगे चलकर आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुंचने में मदद करता है।”

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X