Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया से सामना, इतिहास बदलना होगा मकसद

Updated on Saturday, July 04, 2026 17:57 PM IST

लंदन : विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इतिहास में ऐसा चौथी बार होगा, जब खिताबी रेस में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले वे 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में भिड़ चुकी हैं और तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है।

छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया लगातार 6 जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड बनाए रखने के बाद फाइनल में मजबूत दावेदार के तौर पर उतर रही है। मार्च में एलिसा हीली के संन्यास के बाद कप्तानी संभालने वालीं सोफी मोलिनेक्स की अगुवाई में, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 8 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। शानदार टीम डेप्थ इस टीम की सबसे बड़ी ताकत रही है, जिसमें एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम जैसी कई मैच-विनर शामिल हैं।

वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 40 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी वाली टीम अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहती है। इस टीम ने साल 2009 में इकलौता खिताब अपने नाम किया था। शार्लेट एडवर्ड्स के नेतृत्व में नए कोचिंग सेटअप के साथ, इंग्लैंड की यह नई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी।

दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 45 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 22 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 20 मैच इंग्लैंड के नाम रहे। इस बीच दो मैच टाई भी रहे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), एशले गार्डनर (उप-कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ (उप-कप्तान), निकोला कैरी, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम और ताहलिया विल्सन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।

इंग्लैंड की टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिंसी स्मिथ, ईसी वोंग और डैनी वायट-हॉज।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X