Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

'मैं रूम में गया और...', वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया डेब्यू के बारे में सबसे पहले किसे बताया? देखें VIDEO

Updated on Sunday, July 05, 2026 11:45 AM IST

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेले, जो मैनचेस्टर में आयोजित हुआ। 'मैं रूम में गया और...', वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया डेब्यू के बारे में सबसे पहले किसे बताया? देखें VIDEO वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू का सपना पूरा हो चुका है। उन्हें भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच में चांस मिला। उन्होंने मैनचेस्टर में डेब्यू करते ही इतिहास रच डाला। वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में यह कारनामा किया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था। मैनचेस्टर में मैच शुरू होने से पहले उपकप्तान तिलक वर्मा ने युवा सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी को कैप दी थी। उस पल का वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ओपनर ने वीडियो में बताया कि इंडिया डेब्यू के बारे में सबसे पहले किससे जिक्र किया था?


'तेरे और परिवार के लिए...'
तिलक ने सूर्यवंशी को कैप देने के बाद कहा, ''बधाई हो। पहली चीज है कि तेरे और परिवार के लिए गर्व का पल है। उन्होंने तेरे पीछे बहुत मेहनत की है। बहुत गर्व महसूस होता है। तूने इस कैप को टैलेंट और दृढ़ संकल्प के साथ हासिल किया है। बेखौफ होकर क्रिकेट खेलो। यहां कुछ नहीं बदलता, सही एटीट्यूड के साथ खेलो। हर भारतीय और देश को गर्व महसूस कराओ। शुभकामनाएं। कैप नंबर 122 - वैभव सूर्यवंशी। ऑल द बेस्ट।''


'मैं रूम में गया और...',
कैप मिलने के बाद सूर्यवंशी ने कहा, ''काफी अच्छा लग रहा है। ड्रीम था। किसी के लिए भी इंडिया की ओर से खेलना सबसे बड़ी बात होती है। कोई भी क्रिकेट खेलना इसीलिए शुरू करता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेले और देश का प्रतिनिधित्व करे। काफी गर्व का पल है। सबसे पहले मैंने अपने पिता को रूम में जाकर इस बारे में बताया। वह यहां मेरे साथ रह रहे हैं। उनको सबसे पहले बताया और किसी से बता नहीं की। और जो भी मेरे सर हैं। रोमी भिंडर सर और मम्मी। मतलब मेरे जो साथ रहते हैं उन सभी को बताया। लेकिन सबसे पहले मैंने पहले पापा को बताया। पापा खुश हुए और बोले, 'जो करते आ रहे हो, वही करना है। प्रेशर नहीं है बस अपने गेम को बैक करना है।''


सूर्यवंशी डेब्यू मैच में नहीं चले
सूर्यवंशी डेब्यू मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 10 मैचों में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए। उन्हें विल जैक्स ने पांचवें ओवर में स्टंप आउट कराया। हालांकि, भारत ने मैनचेस्टर में 190/7 का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में टारगेज किया और भारत को चार विकेट से हार थमाकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर। सीरीज की तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X