Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

Updated on Monday, July 06, 2026 11:07 AM IST

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड की शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में भी चैंपियन रह चुका है, जबकि इंग्लैंड ने 2009 में एकमात्र बार यह खिताब जीता था।

इंग्लैंड ने बनाए 150 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 7 रन के स्कोर पर एम जोन्स 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने डैनी वायट-हॉज (8) के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन और एलिस कैप्सी (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए भी 25 रन की साझेदारी की।

नेट साइवर-ब्रंट और फ्रेया कैंप ने संभाली पारी
एक समय इंग्लैंड का स्कोर 10.5 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन था। इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट और फ्रेया कैंप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों में 80 रन की अविजित साझेदारी की। साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर 58 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। वहीं, फ्रेया कैंप ने 28 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनेक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

मूनी और लिचफील्ड ने दिलाई आसान जीत
151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जॉर्जिया वोल 9 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 100 रन जोड़कर जीत की नींव रख दी।

बेथ मूनी ने खेली मैच जिताऊ पारी
फोएबे लिचफील्ड अपने अर्धशतक से दो रन से चूक गईं और 35 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। बेथ मूनी ने इसके बाद एलिस पेरी के साथ 23 रन की साझेदारी की। मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे। एलिस पेरी 13 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को रिकॉर्ड सातवें खिताब तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से शार्लेट डीन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिया।

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X