Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो

Updated on Monday, July 06, 2026 12:02 PM IST

डलास : पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को कन्फर्म किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह अभी इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर नहीं हो रहे हैं।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मैच से पहले रोनाल्डो ने पत्रकारों से कहा, "यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद करते हैं कि स्पेन के खिलाफ मैच मेरा आखिरी गेम न हो। मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई वर्ल्ड कप खराब रहा है। मैं पहले ही तीन गोल कर चुका हूं। देखते हैं कि मैं इस मैच में एक और गोल कर पाता हूं या नहीं।"

41 साल के रोनाल्डो ने ग्रुप स्टेज में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल किए थे। वहीं, राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी को गोल में तब्दील किया था, जो उनका वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में पहला गोल रहा। उन्होंने 2006 में जर्मनी में अपने डेब्यू के बाद से लगातार छह वर्ल्ड कप में गोल किए हैं, और 11 वर्ल्ड कप गोल के साथ वे लगातार छह संस्करण में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

रिटायरमेंट के बारे में बार-बार पूछे जाने पर, रोनाल्डो ने कहा कि यह फैसला सिर्फ उनका होगा। उन्होंने आगे कहा, "मैं खेल रहा हूं या नहीं, इस नेशनल टीम में मेरा हमेशा एक जरूरी रोल रहेगा। सच कहूं तो, स्पेन के खिलाफ होने वाले मैच में जो भी हो, मैं साफ मन से जाऊंगा और अपना 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि एक हजार प्रतिशत देने का प्रयास करूंगा, क्योंकि फुटबॉल को मैंने अपना सब कुछ दिया है। जैसा कि मैंने सालों पहले कहा था कि मुझे कब तक खेलना है, यह मुझे ही तय करना होगा।"

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 232 मैच खेले हैं और रिकॉर्ड 146 इंटरनेशनल गोल किए हैं। उन्होंने अपने देश को यूरो 2016 में पहला बड़ा खिताब जिताया था। वहीं, 2019 और 2025 में पुर्तगाल को यूईएफए नेशंस लीग ट्रॉफी दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

टूर्नामेंट के बारे में बताते हुए रोनाल्डो ने फैंस के पैशन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "यह वर्ल्ड कप लोगों के पैशन से पहचाना गया है। न सिर्फ इतने बड़ी प्रतियोगिता में खेलने का हमारा पैशन, बल्कि हर जगह फुटबॉल फैंस का पैशन। सुबह नाश्ते में मैं वेनेजुएला और कोलंबिया के लोगों से मिला, जिन्होंने मुझे अपनी कहानियां सुनाईं। मुझे देखकर उनमें से कई लोगों की आंखों में आंसू थे। यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। जिंदगी इसी के बारे में है।" अपने करियर में कुल मिलाकर, रोनाल्डो ने क्लब और देश के साथ 976 गोल किए हैं और 1,000 गोल के आंकड़े का पीछा कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X