Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

Updated on Thursday, July 09, 2026 13:41 PM IST

नई दिल्ली; इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 आज ब्रिस्टल में खेला जाना है। यहां का रिकॉर्ड आपके होश उड़ा देगा। पिछले चार मैचों में यहां भारतीय बल्लेबाजों ने 4 शतक जड़े हैं। जिसमें सचिन तेंदुलकर के दो और रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का 1-1 है। ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैच में मेजबानों की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। वहीं भारत पहली जीत की तलाश में होगा। ब्रिस्टल के रिकॉर्ड पर अगर नजर डालें तो श्रेयस अय्यर की टीम के लिए एक बड़ी खुशखरबी है। भारत इस मैदान पर आज तक कोई मैच नहीं हारा है। जी हां, टीम इंडिया ने यहां कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 वनडे और 1 टी20 शामिल है। इन चारों मैचों में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। यहां भारतीय बल्लेबाजों द्वारा कुल 4 शतक जड़े गए हैं, साथ ही 99 रनों की यादगार पारी भी खेली गई है।

27 साल से ब्रिस्टल में कोई मैच नहीं हारा भारत
ब्रिस्टल के इस मैदान पर भारत ने अपना पहला मैच 1999 वर्ल्ड कप के दौरान केनिया के खिलाफ खेला था। वनडे फॉर्मेट में हुए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के शतकों के दम पर 94 रनों से जीत दर्ज की थी। सचिन ने 140 तो राहुल द्रविड़ ने 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
दूसरा मैच भी भारत ने वनडे फॉर्मेट में 2002 नेटवेस्ट सीरीज के दौरान श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस सीरीज का फाइनल तो हर किसी को याद होगा। सीरीज के दौरान भारत की जब श्रीलंका से भिड़ंत हुई थी तो टीम इंडिया 304 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी। इस मैच में भी सचिन तेंदुलकर का जादू चला था, उन्होंने 113 रनों की पारी खेली थी। भारत यह मैच 63 रनों से जीता था।


तीसरा मैच भारत ने 2007 इंग्लैंड दौरे पर खेला था। यह भी वनडे मुकाबला था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए मेजबानों के सामने 329 रनों का टारगेट रखा था। जिसमें सचिन तेंदुलकर ने 99 रनों की यादगार पारी खेली थी। वह शतक से 1 रन पहले फ्लिंटॉफ का शिकार बने थे। राहुल द्रविड़ ने इस मैच में नाबाद 92 रन बनाए थे। भारत को 9 रनों से करीबी जीत मिली थी।
चौथा और आखिरी मैच भारत ने 2018 इंग्लैंड दौरे पर खेला था। यह इस मैदान पर भारत द्वारा खेला गया एकमात्र टी20 मैच है। इस बार रोहित शर्मा यहां शतक जड़ने में कामयाब रहे थे। इंग्लैंड ने भारत के सामने 199 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में रोहित शर्मा के नाबाद शतक के दम पर 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया था।
भारत ने यहां खेले तीनों वनडे पहले बैटिंग करते हुए जीते थे, जिसमें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के शतकों का अहम योगदान था। वहीं एकमात्र टी20 मैच टीम इंडिया ने चेज करते हुए जीता था। इस मैच में रोहित द हिटमैन शर्मा ने शतक जड़ा था।

अब देखना होगा कि आज इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच में कौन भारत का अगला सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ या रोहित शर्मा बनता है, जो इस मैदान पर शतक लगाएगा।

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X