Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

श्रेयस अय्यर का गुस्सा लाजमी है, मगर उन्हें भी…दिनेश कार्तिक ने क्यों सुनाई भारतीय कप्तान को खरी-खरी?

Updated on Thursday, July 09, 2026 13:46 PM IST

नई दिल्ली : श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी को बहुत घटिया बताया था, लेकिन दिनेश कार्तिक ने कहा है कि उन्हें खुद भी रन बनाने होंगे। अगर वह परफॉर्म करते हैं तो टीम अलग नजर आती है। श्रेयस अय्यर का गुस्सा लाजमी है, मगर उन्हें भी…दिनेश कार्तिक ने क्यों सुनाई भारतीय कप्तान को खरी-खरी? श्रेयस अय्यर इस समय दोहरे दबाव में हैं। एक तरफ से वे कप्तानी की वजह से आलोचकों के निशाने पर हैं, दूसरी तरफ उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी नहीं रही है। टीम इंडिया के लिए पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने कप्तानी की है और टीम एक भी मैच नहीं जीती है। चार मैच टीम हारी है और एक मैच बेनतीजा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद तो वह टीम पर ही भड़क गए, लेकिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनकी ही क्लास लगा दी।

श्रेयस अय्यर को एक ऐसी टीम की कप्तानी मिली है, जिसने कुछ ही महीने पहले टी20 विश्व कप जीता था। श्रेयस के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है, लेकिन पिछले एक दर्जन मैचों को उठाकर देखें तो उन्होंने सिर्फ एक मैच ही जीता है। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी भी इन मैचों में अच्छी नहीं रही। यही कारण है कि वे दबाव में हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से टीम को लेकर तीसरे मैच के बाद बात की, उससे दिनेश कार्तिक खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि आपको नाराज होने का अधिकार है, लेकिन अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना चाहिए।

टीम इंडिया ने अच्छी बैटिंग नहीं की- कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, "हां, इंडिया ने अच्छी बैटिंग नहीं की। शायद लंबे समय में यह सबसे खराब बैटिंग परफॉर्मेंस में से एक थी, लेकिन यह दिलचस्प था, शायद अजीब भी, आप कह सकते हैं कि कैप्टन ने बैटिंग यूनिट पर इतनी सख्ती दिखाई। उन्होंने उनकी बैटिंग के लिए 'बहुत घटिया' शब्द का इस्तेमाल किया, उन्होंने 'बहुत खराब' शब्द का भी इस्तेमाल किया।"


टीम इंडिया 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 75 रन पर ढेर हो गई। पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई। खुद श्रेयस अय्यर ने पांच रन बनाए। इस पर दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारतीय कप्तान का नाराज होना लाजमी है, लेकिन वह भी बल्लेबाजी यूनिट का अहम हिस्सा हैं, तो उन्हें सोचने की जरूरत है।

‘अय्यर का गुस्सा होना लाजमी है’
कार्तिक ने आगे कहा, "आप देख सकते थे कि वह कितना नाराज था, थोड़ा परेशान था और वह गुस्सा भी होगा, यह समझ में आता है, लेकिन श्रेयस अय्यर को जानते हुए, उसे वापस आना होगा, क्योंकि वह उस बैटिंग यूनिट का इतना अहम सदस्य है, कि अगर वह रन बनाता है, तो टीम अलग दिखती है, जैसा कि PBKS (पंजाब किंग्स) के साथ भी देखा है। वह इस बैटिंग ऑर्डर के लिए भी बहुत जरूरी हिस्सा है।"

कार्तिक ने टीम के प्रदर्शन पर बात की, क्योंकि कोई भी फॉर्म में नहीं दिखा है। उन्होंने कहा, "टीम इंडिया के साथ क्या हो रहा है? पिछले पांच में से चार मैच हार चुके हैं, हम इस समय वर्ल्ड चैंपियन हैं। पिच शायद थोड़ी धीमी थी, लेकिन आपको उम्मीद थी कि 200 पार स्कोर होगा, लेकिन हमें लगा कि इंडिया इसे चेज़ कर सकता था, करना चाहिए था।"

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X