Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

Updated on Friday, July 10, 2026 15:58 PM IST

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले दो बड़े झटके लगे। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चौथे टी20 मैच ही नहीं, बल्कि आखिरी मैच से भी बाहर हो गए। दोनों को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसकी वजह से वह इस टी20 सीरीज के बाकी बचे मैच नहीं खेल पाएंगे। वनडे सीरीज से भी इनके बाहर होने की संभावना है। हालांकि, आखिरी मैच के लिए अब टीम इंडिया के पास इंग्लैंड में क्या विकल्प हैं? इसके बारे में आप जान लीजिए।


इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हार गई है। ऐसे में शायद बोर्ड आखिरी के मैच के लिए किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान न करे, क्योंकि आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाना है। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, हर्षित और वरुण के रिप्लेसमेंट अगर मैनेजमेंट को चाहिए तो एक विकल्प यह है कि मैनेजमेंट वनडे टीम से दो खिलाड़ियों को पिक कर ले और उन्हें आखिरी टी20 मैच में मौका दे दे। भारत के लिए अपनी नंबर वन की रैंकिंग को बचाने के लिहाज से पांचवां टी20 मैच अहम है।


क्या-क्या विकल्प हैं इंग्लैंड में?
हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के विकल्प अगर भारत की वनडे टीम से उठाए जाएं तो आप वहां से लंबे कद वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को पिक कर सकते हैं, जबकि स्पिनर आपको चाहिए तो कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है, जिन्हें टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। हालांकि, इस समय फॉर्म में नहीं हैं। अगर स्पिनर नहीं चाहिए तो आप जसप्रीत बुमराह के साथ जा सकते हैं, जिससे पेस बॉलिंग मजबूत होगी और वनडे सीरीज की तैयारी भी बुमराह की अच्छी हो जाएगी।


बुमराह को होगा फायदा
जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के बाद से कोई भी प्रोफेशनल मैच नहीं खेले हैं। अगर उन्हें आखिरी मैच में मौका मिलता है तो वह वनडे सीरीज के लिए भी तैयारी अच्छी तरह कर लेंगे। आखिरी मैच उन्होंने 20 मई को खेला था। 50 दिनों तक उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में यह एक अच्छा विकल्प होगा। वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए लगभग सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और तैयारियों में जुट गए हैं। अब देखना यह है कि क्या मैनेजमेंट इस बारे में सोचता है या फिर बेंच पर बैठे बाकी के 3 खिलाड़ियों के साथ ही आगे बढ़ेगा। बेंच पर आपको संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेड्गे दिखाई देंगे।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X