Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

पंजाब में निकाय चुनाव पर घमासान, भाजपा ने राज्यपाल से की निष्पक्ष जांच की मांग

Updated on Saturday, July 11, 2026 19:34 PM IST

चंडीगढ़ । भाजपा ने शनिवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों और इसके बाद नगर निगमों व नगर परिषदों के मेयर और अध्यक्ष पद के चुनावों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। भाजपा ने इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की। भाजपा ने कहा कि पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हुए अभूतपूर्व हमले के संबंध में इस ज्ञापन को प्रस्तुत किया जा रहा है। इस चुनाव को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से सरकारी मशीनरी के व्यापक दुरुपयोग, राजनीतिक डराने-धमकाने, प्रशासनिक हस्तक्षेप और हर स्तर पर हेरफेर से प्रभावित किया गया। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि संविधान के भाग 9-ए में निहित संवैधानिक प्रावधान को सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे राज्य प्रशासन के मनमाने और पक्षपाती आचरण ने अर्थहीन बना दिया। गैरकानूनी गतिविधियों का यह सिलसिला मतदान से काफी पहले शुरू हुआ और परिणाम घोषित होने के बाद भी जारी रहा।
भाजपा की ओर से कहा गया कि मेयर चुनने के लिए जरूरी संख्या बल न होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने प्रशासनिक मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया और लोकतांत्रिक जनादेश की पूरी तरह अनदेखी करते हुए आधिकारिक प्रक्रिया को प्रभावित कर पद हासिल कर लिया। भाजपा ने ज्ञापन में कहा कि इन चुनावों में सरकारी कर्मचारियों का व्यवहार राजनीतिक निष्पक्षता, संवैधानिक मर्यादा और कानूनी दायित्वों के पालन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है।
भाजपा की ओर से राज्यपाल से अपील की गई कि स्थानीय निकायों के चुनावों और उसके बाद मेयर और अध्यक्ष के पदों के लिए हुए चुनावों के दौरान हुए गंभीर उल्लंघनों का संवैधानिक संज्ञान लिया जाए। इसके साथ ही इन चुनावों को कराने वाले अधिकारियों की भूमिका की राज्य सरकार से स्वतंत्र किसी प्राधिकरण की ओर से स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच का निर्देश दिया जाए।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X