Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

सालभर गली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूटीसीए ने वितरित किए क्रिकेट और मेडिकल किट

Updated on Saturday, July 11, 2026 20:11 PM IST

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने अपने सहयोगी चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में क्रिकेट एवं मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस पहल के तहत यूटीसीए गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भाग लेने वाली पांच टीमों—टीम नंबर 179, 182, 186, 187 और 192—को क्रिकेट किट प्रदान किए गए, ताकि खिलाड़ी पूरे वर्ष नियमित रूप से अभ्यास और खेल जारी रख सकें। प्रत्येक टीम को एक संपूर्ण क्रिकेट किट दी गई, जबकि सभी खिलाड़ियों को खेल के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत मेडिकल किट भी उपलब्ध कराए गए।

महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गर्ल्स टीम नंबर 24 को भी एक क्रिकेट किट प्रदान की गई। इसके अलावा टीम की सभी खिलाड़ियों को मेडिकल किट के साथ-साथ हाइजीन किट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में यूटीसीए गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सह-अध्यक्ष रविंदर बिल्ला, सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ शादी लाल तथा लायजन अधिकारी कुलजीत कौर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के प्रति समर्पित रहने और उपलब्ध कराए गए संसाधनों का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गली क्रिकेट को केवल टूर्नामेंट तक सीमित न रखकर पूरे वर्ष सक्रिय बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यूटीसीए युवा खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लड़कों को कुल 128 किट और लड़कियों को 32 किट दी जाएंगी।

 

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X