Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

Updated on Monday, July 13, 2026 12:56 PM IST

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर जो कोल का मानना है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को रोकने में सफल रहेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम 21 साल में पहली बार अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड और अर्जेंटीना की फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 1962, 1966, 1986, 1998 और 2002 के मुकाबले शामिल हैं। जापान में हुई पिछली भिड़ंत में इंग्लैंड ने डेविड बेकहम की पेनल्टी के दम पर अर्जेंटीना को हराया था।

अर्जेंटीना मौजूदा विश्व चैंपियन है। टीम ने 2022 में कतर में वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह अर्जेंटीना का तीसरा विश्व कप खिताब था और 36 साल बाद टीम को विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ था। हालांकि, जो कोल का मानना है कि इंग्लैंड की मजबूत आक्रमण क्षमता अर्जेंटीना के सामने बड़ी चुनौती साबित होगी।

जो कोल ने 'द रेस्ट इज फुटबॉल' पॉडकास्ट में कहा, "हमें लियोनेल मेसी को रोकना होगा, और हम ऐसा करने में सफल होंगे।" उन्होंने भरोसा जताया कि इंग्लैंड के खिलाड़ी इस बड़े मुकाबले के दबाव को संभाल सकते हैं। अर्जेंटीना भी इंग्लैंड की तरह एक्स्ट्रा टाइम में जीत हासिल कर सेमीफाइनल तक पहुंचा है। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला स्विट्जरलैंड से था। 90 मिनट के खेल के बाद दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। इसके बाद जूलियन अल्वारेज ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल किया, जबकि लौटारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल करके टीम की 3-1 से जीत पक्की की थी।

इससे पहले, राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ शानदार वापसी की थी। टीम एक समय 2-0 से पीछे थी, लेकिन आखिरी 13 मिनट में तीन गोल करके 3-2 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। राउंड ऑफ 32 में भी अर्जेंटीना को कड़ी चुनौती मिली थी। वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही केप वर्डे ने उसे एक्स्ट्रा टाइम तक संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, केप वर्डे के एक आत्मघाती गोल की मदद से अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत हासिल की थी। ग्रुप चरण में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराया था। फ्रांस के साथ वह इस टूर्नामेंट की ऐसी टीम है, जिसने अब तक सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X