Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

Updated on Monday, July 13, 2026 19:13 PM IST

लंदन : भारत की बेटियों ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया, जिसने लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच जीता है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर महिलाओं का पहला टेस्ट मैच था। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। इस पारी में स्मृति मंधाना ने 83 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन की पारी खेली। इनके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 57 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। महज 47 के स्कोर तक टीम ने अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने एमी जोंस के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मेजबान टीम फिर से लड़खड़ा गई। ब्रंट 44 रन बनाकर आउट हुईं। जोंस ने 52 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट निकाले।


मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 115 रन की बढ़त थी। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में यास्तिका भाटिया ने 14 चौकों के साथ 113 रन बनाए। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं। उनके अलावा, स्मृति मंधाना ने 70 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट निकाले।


जीत के लिए 457 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने 59 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैडी विलियर्स ने एमी जोन्स के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ टीम फिर से बिखर गई। इस पारी में एमी जोन्स ने 54 रन, जबकि सोफी एक्लेस्टोन ने 6 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। इस पारी में भारत के लिए स्नेह राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि सयाली सतघारे, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X