Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

वनडे सीरीज: भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ओपनिंग करेंगे बेथेल

Updated on Tuesday, July 14, 2026 11:09 AM IST

बर्मिंघम : भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में मंगलवार को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, जिससे पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल, बेन डकेट के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। यह मैच विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के लिए एक खास व्यक्तिगत उपलब्धि भी होगी, जो अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे। इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के अहम खिलाड़ी बटलर ने 21 फरवरी 2012 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वह अब तक 11 शतक और 29 अर्धशतकों के साथ 5,515 रन बना चुके हैं। युवा खिलाड़ी बेथेल ने अब तक 21 वनडे मैच खेले हैं, उन्हें ओपनिंग के लिए प्रमोट करने का फैसला यह दिखाता है कि इंग्लैंड डकेट के लिए एक मजबूत ओपनिंग पार्टनर की तलाश में है।


दिलचस्प बात यह है कि बेथेल हाल के समय में डकेट के पांचवें ओपनिंग पार्टनर बनने जा रहे हैं। उनसे पहले फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, जैक क्रॉली और रेहान अहमद ने यह भूमिका निभाई है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप को रोकने के लिए स्पिन-हैवी बॉलिंग कॉम्बिनेशन चुना है, जिसमें विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद शामिल हैं।
इंग्लैंड की टीम को भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरना होगा।


जोफ्रा आर्चर नवंबर के बाद पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में लौटे हैं, जिन्होंने हाल ही में 4-0 से वनडे सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वह जोश टोंग के साथ तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। गस एटकिंसन को इस प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका है। एजबेस्टन में सीरीज के पहले मैच के बाद, भारत और इंग्लैंड की टीमें 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में शेष वनडे मैच खेलेंगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद।

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X