Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

Updated on Thursday, July 16, 2026 11:47 AM IST

अटलांटा : इंग्लैंड का फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलने का सपना साकार नहीं हो सका। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार से कप्तान हैरी केन बेहद निराश नजर आए।

केन ने कहा कि मुकाबले में 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद इंग्लैंड की टीम जिस तरह से हारी, वो बेहद दुखद है। 1966 के बाद से इंग्लैंड को सेमीफाइनल में यह तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, 1990 और 2018 में भी टीम का फाइनल खेलने का सपना टूटा था। इंग्लैंड अब तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्लेऑफ मैच में फ्रांस से भिड़ेगा।

मैच के बाद हैरी केन ने कहा, "इस टूर्नामेंट में हमारे कई अच्छे पल रहे। हमने कई अच्छे मैच खेले और एक और सेमीफाइनल खेला। हम हमेशा कहते हैं कि हम जीत के दरवाजे पर हैं, हम बहुत करीब हैं। हमें बस टूर्नामेंट के आखिरी चरण में उस गायब कड़ी को खोजने की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "ये टूर्नामेंट बहुत थका देने वाले होते हैं, इनमें बहुत मेहनत, दबाव और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है। हमने पिछले 6-7 हफ्तों में जब हम साथ थे, यह सब दिखाया है, लेकिन बस वही आखिरी चीज हमसे छूट रही है।"

इंग्लैंड ने दूसरे हाफ की शुरुआत में एंथनी गॉर्डन के गोल से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, अर्जेंटीना ने मैच के अंतिम क्षणों में 7 मिनट के अंदर एंजो फर्नांडीज और लाउतारो मार्टिनेज द्वारा किए गए गोल की बदौलत शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मार्टिनेज का गोल इंजरी टाइम में आया, जिसने मौजूदा चैंपियन को लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट दिलाया।

केन ने कहा, "मैं बहुत दुखी हूं। साथी खिलाड़ियों के लिए दुखी हूं, सभी के लिए दुखी हूं। हमने ज्यादातर समय अच्छा खेल दिखाया। जब हम 1-0 से आगे हुए तो ऐसा लगा जैसे हम बस बढ़त बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे, जो इस स्तर पर काफी नहीं है। बहुत दुख हो रहा है, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए हमने बहुत मेहनत की है। खिलाड़ियों ने अपनी पूरी जान लगा दी – दौड़, पसीना, खून, आंसू, सब कुछ झोंक दिया। आज हम जिस तरह से हारे, वह वाकई बहुत दुखद है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें गेंद पर दबाव बनाने में मुश्किल हुई। पहले हाफ और दूसरे हाफ की शुरुआत में हमने उन पर अच्छा दबाव बनाया। हमने उन्हें काफी दबाव में रखा, खासकर पिच के ऊपरी हिस्से में, जिससे हमें बॉल जीतने और गेम पर थोड़ा बेहतर कंट्रोल करने में मदद मिली।"

केन ने कहा कि गोल करने के बाद अर्जेंटीना ने अपने हमले और तेज कर दिए। उन्होंने ज्यादा खिलाड़ियों को आगे भेजकर दबाव बनाया, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ी उन्हें रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। अर्जेंटीना लगातार हमले कर रहा था और इंग्लैंड की टीम ज्यादातर समय सिर्फ बचाव करने में लगी रही।

केन ने अनुसार, इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में वह ऐसा करने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा, "खिलाड़ी गेम के किसी भी पल के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जब हमने मैच में बढ़त बनाई, तो संदेश यही था कि फिर से हमला करें और एक और गोल करें। फिर जाहिर है कि जब उन्होंने दो गोल किए, तो हमने वापसी की कोशिश की, लेकिन हम गेम में मोमेंटम वापस नहीं ला पाए।"

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X