Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह

Updated on Thursday, July 23, 2026 13:33 PM IST

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (13 जुलाई) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर अपना भरोसा कायम रखा है। वैभव का साथ देने के लिए आकाश ने अभिषेक शर्मा को चुना है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपना डेब्यू किया था, लेकिन वह तीन मुकाबलों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नंबर तीन की पोजिशन के लिए ईशान किशन को चुना है। ईशान का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में निराशाजनक रहा था। आकाश ने चौथे नंबर की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर को दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कप्तान के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी अय्यर इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करेंगे।

उपकप्तान तिलक वर्मा को आकाश ने बैटिंग ऑर्डर में पाचवें नंबर पर रखा है। ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने शिवम दुबे, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे पर भरोसा दिखाया है। भारतीय टीम को खासतौर पर शिवम से इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की आस होगी। वहीं, प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने पर हर्ष भी छाप छोड़ना चाहेंगे।

गेंदबाजी में आकाश चोपड़ा का मानना है कि मयंक यादव की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी। वहीं, मयंक का साथ देने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को चुना है। इकलौते स्पिनर के तौर पर आकाश ने रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। आकाश ने अपनी टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं दी है। वहीं, प्रभसिमरन सिंह भी उनका भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, मयंक यादव, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X