Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन

Updated on Thursday, July 23, 2026 13:34 PM IST

ढाका : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हिस्सा नहीं लेंगे। इबादत की पत्नी गर्भवती हैं और वह जल्द ही पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसी कारण इबादत इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होना है। सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जाना है। वहीं, दूसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत 22 अगस्त से होगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के लिए लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से अपना नाम वापस ले लिया है। तस्कीन को एलपीएल में जाफना किंग्स की तरफ से खेलना था, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

तस्कीन ने 'द डेली सन' से बातचीत में बताया कि उन्होंने यह फैसला मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने कहा, "हमने जिम्बाब्वे में लगातार छह मैच खेले थे। अगर मैं वहां से लौटकर तुरंत ऑस्ट्रेलिया चला जाता, तो शायद मुझे एलपीएल में सिर्फ चार मैच खेलने का मौका मिलता। इससे मेरी टेस्ट मैचों की तैयारी प्रभावित हो सकती थी।"

तस्कीन ने बताया कि भले ही एलपीएल से हटने के कारण उन्हें कुछ नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उन्हें लगा कि यह सही फैसला है। उनके मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बार-बार खेलने का मौका नहीं मिलता, इसलिए उन्होंने एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मिलने के बावजूद एलपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया, ताकि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें।

इस बीच, बांग्लादेश की टीम को तेज गेंदबाज नाहिद राणा के स्कैन के नतीजों का भी इंतजार है, जिसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। इसके अलावा, टीम को उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास भी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खेल सकेंगे। बांग्लादेश की टीम अगले महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। वहां टीम 3 अगस्त से डार्विन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारी मजबूत कर सकें।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X