Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

चार साल के संघर्ष का असर: डोर-टू-डोर गार्बेज कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, जल्द समाधान का भरोसा

Updated on Saturday, July 25, 2026 19:18 PM IST

चण्डीगढ़  : चार वर्षों से अपने अधिकारों और रोजगार सुरक्षा को लेकर संघर्ष कर रहे डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों की आवाज आखिरकार नगर निगम के शीर्ष अधिकारियों तक मजबूती से पहुंची। डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी, चंडीगढ़ के प्रधान धर्मवीर राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगों को विस्तार से रखा। बैठक में अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान विशेष आयुक्त हरप्रीत सिंह सूदन के आगमन पर सोसायटी की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त बलवीर राव, हिमांशु गुप्ता, इंद्रजीत कौर सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

धर्मवीर राणा ने अधिकारियों को बताया कि कमर्शियल क्षेत्रों में कार्यरत डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारी पिछले चार वर्षों से कई प्रशासनिक और रोजगार संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसायटी ने लगातार संघर्ष, वार्ताओं और प्रयासों के माध्यम से इन कर्मचारियों का एमओयू (MoU) करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके बाद उन्हें नियमित रूप से वेतन मिलना सुनिश्चित हुआ। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिली।

प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। इनमें कार्य व्यवस्था, रोजगार सुरक्षा और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दे शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित मामलों की समीक्षा कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद धर्मवीर राणा ने कहा कि यह मुलाकात कर्मचारियों के हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन अपने आश्वासन पर अमल करेगा और वर्षों से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा। उन्होंने नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसायटी भविष्य में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X